Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल का सस्ता और महंगा होना, सीधे आम से लेकर खास व्यक्ति तक, के जेब पर इसका प्रभाव पड़ता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट की खबर है. इसके साथ ही देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी कर दी है. इन बदलाव के कारण देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया है तो कई शहरों में इनकी कीमत में गिरावट भी आई है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में इनके दाम स्थिर हैं. डब्लूटीआई क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल 0.31 फीसदी गिरकर 70.42 डॉलर प्रति बैरल पर हो गया है. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.19 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है.
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
दिल्ली एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल के दामों में 36 पैसों की वृद्धि हुई है. यहां पेट्रोल की नई कीमत अभी 97 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल के दाम 32 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 तथा डीजल 90.82 रुपये प्रति लीटर पर अभी बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 107.74 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, डीजल के दामों में भी 30 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ताजा अपडेट के अनुसार, पटना में डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है.
ये भी पढ़ें- Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को दी पटखनी, बेन स्टोक्स की शतकीय पारी बेकार
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…