आस्था

Today Horoscope, 03 July 2023: जानें कैसा गुजरेगा आषाढ़ माह का अंतिम दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 03 July 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर असर पड़ सकता है. रात के वक्त आंखों से संबंधित दिक्कत आ सकती है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

किसी पुराने मामले को लेकर परेशान हो सकते हैं. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. संतान को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें. खान पान को लेकर सावधानी बरतें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको किसी भी तरह के लालच से दूर रहना चाहिए. करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है. दिन के दूसरे पहर में यात्रा करने से बचें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

मानसिक रूप से आज तनाव हो सकता है. दिनचर्या को लेकर सतर्क रहें. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है. व्यापार में कोई नया काम करने की संभावना है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देना होगा. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है. धन में वृद्धि होगी.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

किसी कानूनी मामले को लेकर चिंता बनी रहेगी. लेन देन में सावधानी बरतें. किसी दूसरे को लेकर जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका है. परिवार के सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

धन संपत्ति से जुड़े मामलों में आज सफलता मिलने की उम्मीद है. रोजगार की दिशा में चले आ रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. आंखों से संबंधित दिक्कत होने की संभावना है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से तनाव मिलने की आशंका है. करियर में सफलता मिलने की उम्मीद है. जीवन साथी के साथ बिना बात बहस करने से बचें. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके जीवन में काफी बदलाव आएगा. धार्मिक कार्यों में रूचि हो सकती है. संतान पक्ष को लेकर चिंता करने से बचें. कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में प्रसन्नता बनी रहेगी. विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. खानपान में सावधानी बरतें. परिवार में कलह से मन अशांत रहेगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

किसी दोस्त की मदद से आज आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है. करियर में बदलाव की संभावना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना और न्यायालय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra: जानें कब और कैसे हुई कांवड़ यात्रा की शुरुआत और सावन के पावन महीने में भगवान शिव को जल अर्पित करने को लेकर क्या है मान्यता

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा. आज के दिन अधिक खानपान से बचें. परिवार में कोई खुश खबरी मिलने की संभावना है. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago