बिजनेस

पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो के बीच द्विपक्षीय वार्ता सफल; इंडोनेशिया खरीदेगा भारत की ब्रह्मोस और ‘अस्त्र’ मिसाइलें

पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ जकार्ता में हुई उच्च स्तरीय वार्ता को बेहद सार्थक करार दिया है. उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में आए सकारात्मक और ऐतिहासिक बदलावों का विशेष रूप से उल्लेख किया.मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन ‘इस्ताना मर्देका’ (Istana Merdeka) में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ पीएम मोदी ने व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की. इस बैठक के दौरान दोनों राजनेताओं ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापार, मानव विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा सहित कई महत्वपूर्ण व संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए कहा, “जकार्ता के इस्ताना मर्देका में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ अत्यंत सार्थक चर्चा हुई. पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों ने एक नई रफ्तार पकड़ी है और इसमें गहराई आई है. आज की वार्ता में व्यापार, मानव विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.”

उन्होंने आगे कहा कि हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र के दो प्रमुख समुद्री पड़ोसी देशों के रूप में भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग भी इस विशेष बातचीत के मुख्य विषय रहे. प्रधानमंत्री ने पूरा विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने में यह बैठक मील का पत्थर साबित होगी.

ब्रह्मोस और ‘अस्त्र’ मिसाइल डील सबसे अहम; रक्षा क्षेत्र में भारत का बढ़ता डंका

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के आधिकारिक न्योते पर पीएम मोदी इंडोनेशिया के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को जकार्ता पहुंचे थे, जहाँ मंगलवार को उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. इस दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा.

द्विपक्षीय वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच हुए ऐतिहासिक समझौतों का विशेष उल्लेख किया. इस रक्षा सहयोग में सबसे अहम भारत और इंडोनेशिया के बीच हुई ‘ब्रह्मोस डील’ (BrahMos Deal) रही. इसके तहत भारत, इंडोनेशिया को अपनी सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट्स की आपूर्ति करेगा. इसके साथ ही, इंडोनेशिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इस्तेमाल होने वाली भारत की स्वदेशी ‘अस्त्र’ (Astra) एयर-टू-एयर मिसाइल को भी खरीदने का एक बड़ा और रणनीतिक निर्णय लिया है.

भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को जकार्ता में रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय (डायस्पोरा) के लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद, वह बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में स्थित सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसर ‘प्रमबानन’ (Prambanan) जाएंगे. यह ऐतिहासिक मंदिर 1,000 साल से भी अधिक पुराना है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बड़ी राहत, X अकाउंट बहाल करने का दिया निर्देश

संयुक्त वार्ता के दौरान भी प्रधानमंत्री ने इस सांस्कृतिक धरोहर का गौरव से जिक्र किया. उन्होंने कहा, “बुधवार को राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ मुझे योग्याकार्ता में प्रमबानन मंदिर के पुनर्निर्माण (कंजर्वेशन) प्रोजेक्ट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने का सौभाग्य मिलेगा. एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना यह प्रमबानन मंदिर वास्तव में भारत और इंडोनेशिया की साझी सांस्कृतिक विरासत और अटूट संबंधों का जीवंत प्रतीक है.”

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

8 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

9 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

15 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

22 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

23 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

36 minutes ago