बिजनेस

स्टार्टअप इंडिया बना क्रांति! पीएम मोदी बोले- अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है भारत

Startup India Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में स्टार्टअप को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 सालों में स्टार्टअप इंडिया मिशन क्रांति बन गया है. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. इस योजना ने लाखों लोगों के सपने पूरे किये हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में स्थित भारत मंडपम में स्टार्ट इंडिया मिशन के 10 वर्ष पूरे होने पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का माइलस्टोन सेलिब्रेट कर रहे हैं. 10 साल की यह यात्रा सिर्फ एक सरकारी योजना के सफल होने की कहानी नहीं है, यह आप जैसे लाखों सपनों की यात्रा है.

पीएम मोदी ने की युवाओं की सराहना

इस मौके प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप इंडिया मिशन में योगदान देने वाले युवाओं की सराहने करते हुए कहा कि हमारे यंग इनोवेटर्स, जिन्होंने नए सपने देखने का साहस दिखाया, मैं उन सभी की बहुत-बहुत सराहना करता हूं.

कार्यक्रम में आगे बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,

आप याद कीजिए, 10 साल पहले हालत क्या थे. व्यक्तिगत प्रयास और इनोवेशन के लिए गुंजाइश ही नहीं थी.

हमने उन परिस्थितियों को चैलेंज किया, हमने स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया और हमने युवाओं को खुला आसमान दिया और आज नतीजा हमारे सामने है. सिर्फ 10 साल में स्टार्टअप इंडिया मिशन क्रांति बन चुका है. भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है.

आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,

10 साल पहले, देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, आज यह संख्या बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गई है. 2014 में भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, आज भारत में करीब 125 सक्रिय यूनिकॉर्न हैं. दुनिया भी आज इस सक्सेस स्टोरी को हैरानी से देख रही है. आने वाले समय में जब भारत की सक्सेस स्टोरी की बात होगी, तब यहां बैठे कितने ही युवा खुद में एक ब्राइट केस स्टडी बनने वाले हैं.

महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

स्टार्टअप में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान में, भारत में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में से 45 प्रतिशत से अधिक में कम से कम एक महिला निदेशक या भागीदार है. महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को वित्तपोषण देने के मामले में, भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है. स्टार्टअप क्षेत्र में बढ़ती यह समावेशिता देश की क्षमता को बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें- किरकिरी बनी कांग्रेस! हुसैन दलवई बोले भला होता अगर…; BMC Result पर फूटा नेताओं का गुस्सा

आगे स्टार्टअप संस्थापकों से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते दशकों में हमने डिजिटल स्टार्टअप्स में, सर्विस सेक्टर में, काफी शानदार काम किया है. अब समय है कि हमारे स्टार्टअप्स मैन्युफैक्चरिंग पर और ज्यादा ध्यान दें. हमें नए प्रोडक्ट्स बनाने होंगे. हमें दुनिया के बेस्ट क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बनाने होंगे. टेक्नोलॉजी में भी यूनिक आइडियाज पर काम करके लीड लेनी होगी. भविष्य इसी का है. मैं आपको भरोसा देता हूं, आपके हर प्रयास में सरकार आपके साथ खड़ी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

14 minutes ago

इंडिया आईटीएमई 2026: ग्रेटर नोएडा में जुटेगा दुनिया का टेक्सटाइल जगत, 40 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी

India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…

29 minutes ago

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

47 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

1 hour ago