BMC election 2026: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने BMC चुनाव 2026 में पार्टी के अकेले लड़ने के फैसले पर एक बार फिर नाराजगी जताई है. BMC Result के मद्देनजर उन्होंने कहा कि अगर MVA गठबंधन में रहते तो कांग्रेस को 50-60 सीटें मिल सकती थीं. अकेले लड़ने से सिर्फ 25-30 सीटें ही संभव थीं. बता दें कि उन्होंने यह बयान 21 दिसंबर 2025 को दिया था जिसको आज फिर से दोहराया है. दलवई ने पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए बोला कि गठबंधन क्यों तोड़ा गया और ये फैसला क्यों लिया गया. यह मेरी समझ के बिल्कुल बाहर है. साथ ही लोकल बॉडी चुनावों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने की जरूरत बताई.
दलवई ने क्या कहा?
दरअसल दलवई शुरू से ही MVA के साथ चुनाव लड़ने की वकालत करते रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर पार्टी को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन तोड़कर बड़ी गलती की. MVA के बैनर तले चुनाव लड़ते तो बेहतर नतीजे आते. 50-60 सीटें मिल सकती थीं. अकेले लड़ने से सिर्फ 25-30 सीटें आईं.
Mumbai, Maharashtra: Congress leader Husain Dalwai on the party’s role in the civic elections says, ”Congress has made a big mistake. I had been saying from the beginning that the Congress should have stayed in the alliance. If we had secured 50–60 seats, it would have been… pic.twitter.com/Rvnmzjw2sU
— IANS (@ians_india) January 16, 2026
उन्होंने पार्टी नेतृत्व से सीधा सवाल दागते हुए यह भी कहा कि यह फैसला क्यों लिया गया. दलवई ने कहा कि लोकल बॉडी चुनावों में भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं. इसलिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है.
BMC चुनाव 2026 के नतीजे
राज्य में BMC चुनाव 15 जनवरी 2026 को हुए. जिसके अंतर्गत 227 वार्डों में मतदान हुआ. जहां पर कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा. अब नतीजे में अभी तक पार्टी को सिर्फ 25-30 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. दलवई ने कहा कि MVA गठबंधन में रहते तो 50-60 सीटें आ सकती थीं. यह अंतर पार्टी के लिए बड़ा नुकसान साबित हुआ। गठबंधन टूटने से कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ी. दलवई का बयान पार्टी के अंदर असंतोष दिखाता है.
राज ठाकरे को भी दी थी सलाह
हुसैन दलवई ने राज ठाकरे को भाषण पर काबू रखने की सलाह दी थी लेकिन गठबंधन के पक्ष में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि गठबंधन से पार्टी मजबूत होती है. अकेले लड़ने से तगड़ा नुकसान हुआ है. बता दें कि यह बयान कांग्रेस के अंदर असंतोष को दिखाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



