स्टार्टअप इंडिया बना क्रांति! पीएम मोदी बोले- अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है भारत
Startup India Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में स्टार्टअप इंडिया मिशन क्रांति बन गया है. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. इस योजना ने लाखों लोगों के सपने पूरे किये हैं.
भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, 500 से बढ़कर 1.5 लाख पार हुई Startup की संख्या
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, "DPIIT से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 2016 में लगभग 500 से बढ़कर 15 जनवरी, 2025 तक 1,59,157 हो गई है. 31 अक्टूबर, 2024 तक कुल 73,151 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक शामिल हैं."





