बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा की ओर से दायर अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से दो सप्ताह में जवाब मांगा है. जस्टिस ए. एस. चंदुरकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह निर्देश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर ने प्रिया कपूर की याचिका का विरोध करते हुए इसे तुच्छ बताया है.
दायर याचिका में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुए तलाक मामले से जुड़े सभी दस्तवेज़ों की प्रमाणित प्रतियां मांगी है. प्रिया कपूर ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुए समझौते, शर्ते, बच्चों की कस्टडी से जुड़े सारे डॉक्युमेंट्स की मांग की हैं. दायर याचिका में यह भी कहा गया था कि एलिमनी दी गई थी या नही. अगर दी गई है तो कितनी एलिमनी दी गई थी. प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को इंग्लैंड में हो गया. उन्होंने अपनी स्थिति साबित करने के लिए 3 अप्रैल 2017 को मृतक से अपनी शादी पर भरोसा किया है, यह कहते है कि वह संजय कपूर से जुड़ी संपत्ति और कानूनी मामलों में सीधे तौर पर रुचि रखती है इसलिए अदालत के रिकॉर्ड की सर्टिफाइड कॉपी मांगने की हकदार है.
संजय कपूर की पहली शादी फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से 2003 में हुई थी, लेकिन.मतभेदों के चलते उन्होंने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की. साल 2016 में एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उनका तलाक हो गया. तलाक समझौते के तहत दोनों बच्चों समायरा और कियान कपूर की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई थी. जबकि संजय कपूर को उनसे मिलने का अधिकार मिला था. यह विवाद 30000 करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़ा है. करिश्मा कपूर के बच्चे.समायरा और कियान अपनी विरासत को लेकर प्रिया सचदेव के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- एम्स में इलाज कराने आने वालों को बड़ी राहत, 2 एकड़ में बनेगा विशाल रैन बसेरा; हाई कोर्ट बार एसोसिएशन देगा योगदान
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…