बिजनेस

पुर्तगाल ने फिर दोहराया भारत के स्थायी UNSC सदस्यता का समर्थन

पुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अपना समर्थन एक बार फिर से दोहराया है. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दी. यह घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दो दिवसीय पुर्तगाल यात्रा के समापन पर की गई.

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तनमय लाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दो दिवसीय पुर्तगाल यात्रा के दौरान यह अहम बात सामने आई. उन्होंने कहा कि भारत और पुर्तगाल कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक साथ काम कर रहे हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र भी शामिल है. उन्होंने आगे बताया कि “इस दौरे के दौरान पुर्तगाली नेतृत्व ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के समर्थन को दोहराया.”

UNSC में सुधार की भारत की मांग

भारत लंबे समय से UNSC में सुधार की मांग कर रहा है. भारत का मानना है कि 1945 में स्थापित यह परिषद अब वर्तमान वैश्विक राजनीतिक स्थिति को नहीं दर्शाती. भारत का तर्क है कि उसे संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च संस्था में स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए.

पुर्तगाल और भारत के रिश्ते यूरोपीय संघ (EU) के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत कर रहे हैं. तनमय लाल ने बताया कि पुर्तगाल ने भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और व्यापार-प्रौद्योगिकी परिषद में अहम भूमिका निभाई है.

दिलचस्प बात यह है कि भारतवंशी पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा फिलहाल यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष हैं. वे भारत-EU FTA वार्ताओं में भाग ले रहे हैं. तनमय लाल ने राष्ट्रपति मुर्मू की इस यात्रा को “ऐतिहासिक” करार दिया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी हाल के वर्षों में काफी मजबूत हुई है.

राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा विशेष है क्योंकि यह भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की पुनःस्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई. गौरतलब है कि 27 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति ने पुर्तगाल की यात्रा की है.

ये भी पढ़ें: भारत का हेल्थकेयर सेक्टर में मार्च माह में 62% की जबरदस्त वृद्धि: रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

विजया एकादशी: पावन उपवास, पूजा विधि और लंका विजय से पहले भगवान राम के संकल्प की कथा

विजया एकादशी के धार्मिक महत्व, रावण पर विजय से पहले भगवान राम द्वारा किए गए…

10 minutes ago

एक प्रेम कथा, एक दिव्य श्राप और मुक्ति की तलाश: जया एकादशी की पौराणिक गाथा

जया एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए स्वर्ग के दो दिव्य प्रेमियों माल्यवान और पुष्पवती…

17 minutes ago

Shattila Ekadashi: जब सब कुछ अर्पित करने के बाद भी अधूरी रह गई एक जरूरी चीज – षटतिला एकादशी की प्रेरक सीख

षटतिला एकादशी के धार्मिक महत्व, एक भक्त महिला की पौराणिक कथा, तिल के छह प्रकार…

24 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

पीएम मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों के नेतृत्व अनुभवों से सीख…

40 minutes ago

पौष पुत्रदा एकादशी: महत्व, पूजा विधि और राजा सुकेतुमान के संकल्प की पौराणिक कथा

पौष पुत्रदा एकादशी के धार्मिक महत्व, राजा सुकेतुमान और रानी शैव्या की पौराणिक कथा, भगवान…

51 minutes ago

‘सभी का जीवन सूर्यदेव की कृपा से आलोकित हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित…

55 minutes ago