बिजनेस

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 1,600 करोड़ की नई उप-योजना को मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ (PMKSY) के तहत एक नई उप-योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना का नाम है — “कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वॉटर मैनेजमेंट” (M-CADWM). यह योजना वर्ष 2025-26 के लिए लागू की जाएगी. इसकी शुरुआती कुल लागत 1,600 करोड़ रुपये तय की गई है.

इस योजना के तहत किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं देने पर जोर होगा. इसमें जल प्रबंधन को जल उपयोगकर्ता समितियों (WUS) को सौंपा जाएगा. सिंचाई से जुड़े संसाधनों का संचालन अब ये समितियां करेंगी.

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर होगी शुरुआत

सरकार इन समितियों को पांच साल तक मदद देगी. उन्हें एफपीओ (FPO) और पैक्स (PACS) जैसे मौजूदा आर्थिक संगठनों से जोड़ा जाएगा. साथ ही, युवाओं को आधुनिक सिंचाई तकनीकों की ओर आकर्षित किया जाएगा ताकि वे खेती को अपनाएं.

योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगी. यह काम देश के अलग-अलग कृषि-जलवायु क्षेत्रों में किया जाएगा. राज्यों को इसके लिए ‘चैलेंज फंडिंग’ के जरिए मौका दिया जाएगा.

आधुनिक तकनीक से खेतों तक पानी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से मिली सीख के आधार पर अप्रैल 2026 से एक राष्ट्रीय योजना शुरू की जाएगी. यह योजना 16वें वित्त आयोग की अवधि के लिए लागू होगी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य है – खेत तक सिंचाई पानी को पहुँचाना, वो भी दबावयुक्त भूमिगत पाइपलाइन के जरिए. इससे 1 हेक्टेयर तक के खेत को जोड़ा जाएगा.

SCADA और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग होगा. इससे जल उपयोग की निगरानी और प्रबंधन किया जाएगा. इससे खेतों में जल उपयोग दक्षता (WUE) बढ़ेगी, उत्पादन और उत्पादकता में इज़ाफा होगा और अंततः किसानों की आमदनी बढ़ेगी.


ये भी पढ़ें- भारत का हेल्थकेयर सेक्टर में मार्च माह में 62% की जबरदस्त वृद्धि: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

20 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

24 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

25 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

41 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

44 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago