Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में मार्च माह में 62% की जबरदस्त वृद्धि: रिपोर्ट

मार्च में भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में 62% की सालाना वृद्धि दर्ज हुई, जिसकी प्रमुख वजह तकनीकी सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग है. हालांकि महिलाओं की भागीदारी 38% है, लीडरशिप रोल्स में उनकी हिस्सेदारी केवल 4% ही है.

Healthcare hiring in India

भारत के हेल्थकेयर सेक्टर ने मार्च महीने में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 62 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है. इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण हैं—टेक्नोलॉजी में हुआ सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग.

Foundit के सीईओ वी सुरेश ने कहा, “भारत का हेल्थकेयर सेक्टर एक नए युग में प्रवेश कर रहा है. अब तकनीक और टैलेंट के दम पर बदलाव हो रहे हैं.” उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल हेल्थ और इंफॉर्मेटिक्स जैसी नई तकनीकों से जुड़ी नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है.

नौकरियां भी बढ़ रहीं और महिलाओं की भागीदारी भी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेक्टर में नौकरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साथ ही, जेंडर डाइवर्सिटी और समावेशिता को भी बढ़ावा मिल रहा है. महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी देखी जा रही है.

हेल्थकेयर सेक्टर में महिलाओं की कुल हिस्सेदारी 38 फीसदी है. हालांकि, लीडरशिप रोल यानी उच्च पदों पर उनकी मौजूदगी काफी कम है. रिपोर्ट के अनुसार, केवल 4 फीसदी नेतृत्व पद ही महिलाओं के पास हैं.

यह रिपोर्ट Foundit Insights Tracker (FIT) पर आधारित है. यह एक मासिक रिपोर्ट है जो foundit.in पर ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग डेटा का विश्लेषण करती है.

ये भी पढ़ें: जन्मदिन के अवसर पर अनंत अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी के साथ किया श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital