आईपीएल

IPL 2025 में अंपायरिंग पर उठे सवाल, रियान पराग का विवादित विकेट बना चर्चा का केंद्र

Riyan Parag Controversial Dismissal: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक टक्कर देखने को मिली. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन की शानदार 82 रनों की पारी के दम पर 217 रन बनाए. इसके चलते राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 218 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला.

राजस्थान की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने केवल 12 रन के स्कोर पर अपने दो अहम विकेट – यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा – गंवा दिए. इसके बाद रियान पराग और कप्तान संजू सैमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए 48 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

रियान पराग का विवादित आउट

साझेदारी मजबूत होती दिख रही थी, तभी पावरप्ले खत्म होते ही गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कुलवंत खेजरोलिया को गेंदबाजी पर लगाया. खेजरोलिया के ओवर की चौथी गेंद पर रियान पराग ने ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई. गुजरात ने अपील की और अंपायर ने पराग को आउट दे दिया.

डीआरएस ने बढ़ाया विवाद

रियान पराग ने तुरंत डीआरएस का सहारा लिया. रीप्ले में अल्ट्राएज पर एक हल्का स्पाइक दिखाई दिया, लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि वह बल्ले से गेंद के संपर्क का नतीजा था या फिर बल्ले के जमीन से टकराने की वजह से आया. जब गेंद बल्ले के पास से गुजरी, उसी समय पराग का बल्ला भी जमीन से टकरा रहा था.

थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे पराग

थर्ड अंपायर ने सबूतों के आधार पर रियान पराग को आउट करार दिया, लेकिन इस फैसले से पराग बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं दिखे. मैदान छोड़ते वक्त वह मैदानी अंपायर से बहस करते नजर आए और उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि स्पाइक उनके बल्ले के जमीन से लगने की वजह से था, न कि गेंद से संपर्क के कारण.

राजस्थान की पारी लड़खड़ाई

रियान पराग का विकेट गिरते ही राजस्थान की पारी एक बार फिर लड़खड़ाने लगी और टीम के लिए रन चेज करना और भी मुश्किल हो गया. इस विवादित आउट ने मुकाबले में एक नया मोड़ ला दिया, जिससे मैच के बाद भी चर्चा का विषय बना रहा.


इसे भी पढ़ें- IPL 2025 में होने वाला है बड़ा उलटफेर..! पुराने दिग्गजों के फेल होने के बाद ये टीम रच सकतीं हैं इतिहास


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

6 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

6 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

6 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

7 hours ago