प्रतिकात्मक तस्वीर
Puma India के MD अभिषेक गांगुली ने बीते सप्ताह कंपनी के पदों से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया. हालांकि अभिषेक का कार्यकाल अगस्त तक जारी रहेगा. अब खबर आ रही है कि अभिषेक Puma India को छोड़ने के बाद अपना खुद का स्टार्टअप पर काम करेगें. अपने sportswear और एथलीजर बनाने वाले सटार्टअप Agilitas Sports के लिए अभिषेक ने अपने दो साथियों अतुल बजाज और अमित प्रभू के साथ मिलकर ₹430 Cr की फंडिंग हासिल करने में सफलता पाई है. अभिषेक के दोनो साथी भी जर्मन स्पोर्ट्सवेयर कंपनी के साथ काम करते थे.
ये भी पढ़ें: HDFC जुटाएगी ₹8000 Cr, जानें कहां होगा इस रकम का इस्तेमाल
किसने किया निवेश-
अभिषेक ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी करते हुए ये बताया कि उनकी कंपनी को हर्ष राघवन की Convergent Finance LLP नाम की इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म से ₹400 cr रुपए का निवेश मिला है वहीं बाकी ₹30 cr की राशि इंडिविजुअल निवेशकों से मिली है. अभिषेक ने निवेशकों के नाम का खुलासा नहीं किया है.
फंडिंग की ये खबर puma India के अभिषेक के कंपनी छोड़कर खुद का बिजनेस स्टार्ट करने की खबर को सार्वजनिक करने के बाद आई है. आपको बता दें कि 11 मई को प्यूमा इंडिया ने अभिषेक के कंपनी को छेड़ने की बात को सार्वजनिक किया था.
इस स्टार्टअप को फंडिंग मिलना इसलिए भी ध्यान खींच रहा है क्योंकि फिलहाल भारत में स्टार्ट्प्स की हालत थोड़ी खराब है. और ये बिजनेस कैपिटल इंटेसिव है. कंपनी को चलाने के लिए टेक्नोलॉजी के साथ ऑफलाइन स्टोर भी चाहिए होंगे. दरअसल कंपनी जल्दी से जल्दी स्केलअप करना चाहती है. इसके लिए कंपनी कुछ ब्रांड्स के साथ बात भी कर रही है.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…