देश

UP News: बहन की शादी में बदसलूकी कर रहे दबंगों को भगाना भाई को पड़ा महंगा, निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जमकर की पिटाई

सौरभ द्विवेदी

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बहन की शादी में बदसलूकी कर रहे दबंगों को भाई ने भगा दिया. जिसके बाद गुस्साए दबंगों ने दूसरे दिन उससे बदला लिया.  इतना ही नहीं दबंगों ने पीड़ित को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया और जमकर पिटाई भी की. और तो और उसे थाने में ले जाकर बंद भी करा दिया. इस पर पीड़ित ने एसएसपी का दरवाजा खटखटाया है और मामला भी दर्ज करा दिया है.

मामला इटावा के इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर बिसु गांव से सामने आया है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दबंगों द्वारा एक युवक निर्वस्त्र कर घुमाता हुआ दिखाया जा रहा है.

जानकारी सामने आई है कि दबंगों ने युवक को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के साथ ही बेरहमी से पीटा भी है, जिससे उसकी गर्दन व शरीर में कई जगह पर गम्भीर चोटें आई हैं. घटना 11 मई की बताई जा रही है. इस मामले में एसएसपी के आदेश के बाद मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है.

इस पूरे मामले में पीड़ित युवक सुनील कुमार ने बताया कि बीती 10 मई को उसकी छोटी बहन की शादी थी और उसी की तैयारी में वह लगा हुआ था. तभी गांव के 6 से अधिक लोग शादी कार्यक्रम में पहुंचे और शादी के मंडप में पहुंचकर रिश्तेदारों के साथ बदतमीजी करने लगे. साथ ही गाली गलौज करने लगे. इस पर मैंने उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया. जब मेरी बहन की 11 मई की सुबह विदाई हो गई तो मैं अपने रिश्तेदारों को गांव के बाहर छोड़ने गया था. इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद दबंगों ने मेरा रास्ता रोक लिया और मेरे साथ मारपीट करने लगे. इसी दौरान उन लोगों ने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मुझे पूरा निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया. इसी के साथ मुझे थाने ले गए. इस दौरान मैं पुलिस से अपनी बात कहता रहा, लेकिन उन्होंने मेरी एक न सुनी और मुझे 24 घंटे से ज्यादा थाने में बंद रखा उसके बाद मेरे ही खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी.

ये भी पढ़ें- UP News: सिर्फ सुहागरात तक चला सात फेरों का बंधन, दुल्हन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, हैरान रह गए ससुराल वाले, थाने पहुंची बात

पीड़ित ने आगे बताया कि उन लोगों ने मुझे गांव में निर्वस्त्र कर नंगा घुमाने का भी वीडियो बनाया गया और उसको भी वायरल कर दिया. मुझे लज्जित किया और मेरे साथ मारपीट भी की. इसके बाद पुलिस से भी मुझे डराया और धमकाया. इस पूरी घटना के बाद पीड़ित की जब कहीं नहीं सुनी गई तो उसने इटावा एसपी सिटी का दरवाजा खटखटाया और अपनी साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी. इस पर उनके आदेश के बाद 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

मामले की हो रही है जांच

सिटी एसपी कपिल देव ने बताया कि, पीड़ित व्यक्ति के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उसी के पड़ोसी के द्वारा मारपीट कर और उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया है. वीडियो देखकर तुरंत मामले को पंजीकृत कराया गया है. वहीं दूसरा पक्ष भी मौके पर ही मौजूद था. उसने घटना की जानकारी देते हुए बताया है, कि जिस लड़के को नग्न कर घुमाया गया था, उसने उनके घर की लड़की जिसकी लग्न जाने वाली थी, उसके साथ छेड़खानी की थी, उस पक्ष के द्वारा दी गई तहरीर पर भी मामले को पंजीकृत कराया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

5 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

6 hours ago