बिजनेस

पुतिन के साथ भारत दौरे पर अंबानी का दोस्त, ट्रंप लगा चुके हैं बैन

Putin India Visit: गुरुवार शाम को रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचेंगे. दो दिनों की इस यात्रा में वे पीएम मोदी मुलाकात करेंगे और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे. उनके साथ रूसी मंत्रियों का बड़ा दल भी होगा. खास बात यह है कि इस दौरे में बिजनेस टाइकूंस भी शामिल होंगे जिनमें रोसनेफ्ट कंपनी के हेड इगोर सेचिन भी होंगे. रोसनेफ्ट का रिलायंस इंडस्ट्रीज और मुकेश अंबानी से गहरा रिश्ता है.

रोसनेफ्ट और अंबानी का रिश्ता

रोसनेफ्ट रूस की सबसे बड़ी सरकारी तेल की कंपनी है. इसके ऑयल को रिफाइन कर मुकेश अंबानी ने यूरोप तक पेट्रोल-डीजल सप्लाई किया. कोविड और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी रिलायंस ने भारत के एक्सपर्ट को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोसनेफ्ट पर बैन लगा दिया है जिससे रिलायंस और भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं.

रिलायंस की 10 साल की डील

रिलायंस इंडस्ट्रीज (जो गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स चलाती है) ने 2024 में रोसनेफ्ट के साथ 10 साल का समझौता किया था. इस डील के तहत रिलायंस ने लगभग 5 लाख बैरल प्रतिदिन रूसी तेल खरीदने का करार किया. कुछ हफ्ते पहले तक भारत को भेजे जाने वाले 1.7-1.8 मिलियन बैरल प्रतिदिन रियायती रूसी तेल का आधा हिस्सा रिलायंस ही खरीद रही थी.

सबसे बड़ी एनर्जी डील

रोसनेफ्ट और रिलायंस के बीच हुई यह डील अब तक की सबसे बड़ी एनर्जी डील मानी जाती है. वैल्यू की बात करें तो सालाना 13 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण रूसी तेल सस्ता हो गया था और भारत ने इसका फायदा उठाया. पहले भारत के ऑयल बास्केट में रूसी तेल की हिस्सेदारी बेहद कम थी लेकिन अब यह 40 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है.

कंपनी पर ट्रंप का बैन

डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत रूस की वॉर मशीन को फ्यूल दे रहा है. इसी वजह से उन्होंने भारत पर रूस से तेल खरीदने पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया और रोसनेफ्ट पर बैन भी लगा दिया. इसके चलते रिलायंस समेत कई भारतीय रिफाइनरियों को अपना आयात कम करना पड़ा.

पुतिन और मोदी की मुलाकात पर नजर

तेल के मोर्चे पर रूस भारत का एक अहम पार्टनर बन चुका है. रूस नहीं चाहेगा कि ट्रंप के बैन की वजह से उसका सबसे बड़ा ऑयल क्लाइंट हाथ से निकल जाए. यही कारण है कि रोसनेफ्ट के अधिकारी भी पुतिन के साथ भारत आ रहे हैं. मास्को चाहता है कि भारत, जो उसका प्रमुख समुद्री तेल ग्राहक है, खरीदारी जारी रखे.

ये भी पढ़ें-पुतिन की टीम में महिलाओं का दबदबा, जानिए कौन हैं ये 10 ताकतवर चेहरे जिनपर है पूरा भरोसा?

भारत का तेल आयात घटा

इस महीने भारत का कच्चा तेल आयात तीन साल के निचले स्तर पर पहुंचने वाला है क्योंकि अमेरिका ने रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं. इंडियन ऑयल गैर-प्रतिबंधित कंपनियों से तेल खरीद रहा है जबकि भारत पेट्रोलियम ऑर्डर के लिए बातचीत कर रहा है. रिलायंस ने भी कहा है कि वह 22 नवंबर के बाद आने वाले रूसी तेल को अपने घरेलू प्लांट में प्रोसेस करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

10 minutes ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

10 minutes ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

21 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

29 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

36 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

41 minutes ago