मेरठ का नीला ड्रम हत्या कांड (Meerut Blue Drum Case) एक बार फिरसे चर्चा में बन गया है. अपने पति के हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. बेटी के जन्म के बाद अब उसकी एक इच्छा है, जिससे ये मामला एक बार फिर चर्चाओं में दिखने लगा है. लेकिन उसकी इस इच्छा के बीच जेल के नियम आड़े आ रहा हैं.
दरअसल, मुस्कान (Muskan) की इच्छा है कि नवजात बच्ची का चेहरा उसके प्रेमी साहिल को दिखाया जाए. इसके लिए उसने पुलिस प्रशासन से इस बात की मांग की है. नियमों के अनुसार जेल प्रशासन ने उसकी इस मांग को ठुकरा दिया है. हालांकि, ये माना जा रहा है कि आज यानी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में सुनवाई होगी. इसमें वो अपनी बेटी को भी साथ ला सकती है, जिससे साहिल उसे स्क्रीन पर देख पाए.
बता दें कि मुस्कान ने 24 नवंबर को मेडिकल कॉलेज के वार्ड में बेटी को जन्म दिया था. उसने अपनी बेटी का नाम राधा रखा है. मुस्कान और उसकी बेटी दोनों की जेल में ही डॉक्टरों की एक टीम ने जांच की है और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. जेल के अंदर बाकी महिला बंदियों की मदद से मुस्कान अपनी बच्ची की देखभाल कर रही है. साथ ही, वह रोज दो-तीन घंटे राधा को धूप में भी लेकर बैठती है.
दरअसल, 3 मार्च 2025 की रात ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. पहले उसे नशीली दवा देकर बेहोश किया गया और फिर चाकू घोंपकर मार दिया गया. हत्या के बाद शरीर के टुकड़े कर लाश को नीले ड्रम में भरकर उस पर सीमेंट डाल दिया गया.
18 मार्च को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया था, जिसके बाद से दोनों जेल में बंद हैं. फिलहाल मामले की सुनवाई जिला जज कोर्ट में चल रही है.
वहीं, अब तक इस केस में 14 गवाहों ने अपना-अपना बयान दे दिया है और गुरुवार को अगली गवाही भी हो सकती है. माना जा रहा है कि अब सारी प्रमुख गवाहियां पूरी होने के बाद केस जल्द ही अपने फैसले की ओर बढ़ेगा.
मुस्कान अभी नई मां बनी है और ऐसे मामलों में कानून के तहत याचिका दायर करने पर छह महीने तक की पैरोल मिल सकती है. हालांकि अभी तक मुस्कान की ओर से ऐसी कोई याचिका दाखिल नहीं की गई है. ऐसे में वह फिलहाल अपनी बेटी के साथ जेल में ही रह रही है.
ये भी पढें: La Nina : उत्तर प्रदेश में इस बार लंबी चलेगी सर्दी, ‘ला नीना’ करेगा असर तेज
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…