बिजनेस

‘फैक्ट्री ऑफ वर्ल्ड’ चीन को टक्कर देने की राह पर भारत

चीन ‘फैक्ट्री ऑफ वर्ल्ड’ के रूप में अपना दबदबा खो रहा है और इसे भारत के लिए अच्छे अवसर के तौर पर देखा जा रहा है. पश्चिमी कंपनियां चीन का विकल्प तलाश रही हैं. चीन को चुनौती देने के लिए भारत के पास ही वह जरूरी श्रमशक्ति और इंटरनल मार्केट है. चीन को भारत ने आबादी के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

पश्चिमी सरकारें भारत को एक स्वभाविक भागीदार के रूप में देखती हैं और भारत सरकार ने कारोबारी माहौल को पहले की तुलना में अधिक अनुकूल बनाने पर जोर दिया है. हाल ही में एप्पल ने भारत में अपने प्रोडक्शन को विस्तार देने का फैसला किया है. विदेशी मैन्युफैक्चरर्स ने भी भारत में काफी दिलचस्पी दिखाई है.

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2020 से 2022 तक सालाना औसतन 42 बिलियन अमेरीकी डालर था, जो एक दशक के भीतर दोगुना हो गया. दरअसल, यूक्रेन पर सैन्य हमले के बाद रूस के साथ चीन की घनिष्टता और भी बढ़ी है जिसको देखते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं. जिसके परिणामस्वरूप अमेरिका भारत समेत अपने ट्रेडिंग पार्टनर्स के साथ संबंध और बेहतर करने की दिशा में काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले वॉलमार्ट के CEO डग मैकमिलन, 2027 तक 10 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

कोई भी कंपनी अगले चीन के रूप में भारत पर एप्पल की तुलना में बेहतर दांव नहीं लगा सकती है. पिछले 15 वर्षों में, कंपनी ने अपने लैपटॉप, आईफ़ोन और सहायक उपकरण बनाने के लिए लगभग पूरी तरह से चीन में एक अत्याधुनिक सप्लाई चेन स्थापित किया. इसकी उपस्थिति से चीन में पूरे मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को मदद मिली. ऐसे में भारत के अधिकारियों को लगता है कि एप्पल के आने से और भी कंपनियों के आने के दरवाजे खुलेंगे.

एप्पल के फैसला दूसरी कंपनियों के लिए होगा एक मैसेज

पिछले दिनों, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्राय: ऐसा होता है कि आपके पास मार्केट में ट्रेंड सेट करने वाली एंकर कंपनी होती है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है ये अमेरिका, यूरोप और जापान की कंपनियों के लिए बड़ा मैसेज होगा. कोविड लॉकडाउन के दौरान प्रोडक्शन में बाधाओं के बाद एप्पल सप्लायर्स को चीन से हटकर विविधता लाने के लिए प्रेरित कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

3 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

3 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

52 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago