बिजनेस

पीएम मोदी से मिले वॉलमार्ट के CEO डग मैकमिलन, 2027 तक 10 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

रिटेल सेक्टर की जाइंट कंपनी वॉलमार्ट के CEO डग मैकमिलन (Doug McMillon) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात की. प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीर वॉलमार्ट ने अपने ट्वीटर हैंडल से साझा किया है. इसमें लिखा गया है, “उम्दा बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका आभार.”

10 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट

इसी ट्वीट में आगे मैकमिलन ने लिखा, “हम 2027 से पहले भारत से 10 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट निर्धारित करने दिशा में कार्यरत हैं….और भारत को वैश्विक स्तर पर एक्सपोर्ट लीडर की भूमिका में लाने के लिए यहां की लॉजिस्टिक्स और स्कील डेवलपमेंट के प्रति समर्पित हैं.” डग मैकमिलन ने भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता दूसरे मंचों से भी जाहिर की है. जिसमें उन्होंने व्यापार को 2017 तक 10 अरब डॉलर तक पहुंचाने का वादा किया. इसमें आपूर्तिकर्ताओं और भागीदारों तथा छोटे एवं मझोले उद्यमों का व्यापक नेटवर्क तैयार करना भी शामिल है.

वॉलमार्ट सीईओ भारत की यात्रा पर

गौरतलब है कि वॉलमार्ट के सीईओ समेत दूसरे अधिकारी भारत की यात्रा पर हैं. बेंगलुरू में अलग-अलग भारतीय कंपनियों के साथ बैठक भी हुईं. मैकमिलन और मैककेना ने भारत में अपने प्रमुख कार्यक्रमों के तहत कई आपूर्तिकर्ताओं, व्यावसायियों, कारीगरों से मुलाकात की. इनमें वॉलमार्ट सोर्सिंग, वॉलमार्ट वृद्धि, फ्लिपकार्ट और फ्लिपकार्ट समर्थ, फोनपे, वॉलमार्ट मार्केटप्लेस, वॉलमार्ट ग्लोबल टेक और वॉलमार्ट फाउंडेशन मुख्य रूप से शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

14 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

23 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

24 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago