बिजनेस

सत्य नडेला ने X पर वीडियो शेयर कर बताया कैसे भारतीय किसान उपज बढ़ाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के AI टूल्स का उपयोग करते हैं

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार को कहा कि कृषि पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव अभूतपूर्व है. माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने अपने एक्स हैंडल से महाराष्ट्र के बारामती में एक छोटे से खेत की उपज बढ़ाने के लिए एआई (AI) के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी.

सत्य नडेला के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट इस वीडियो को टेक अरबपति एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल से दोबारा शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सत्य नडेला ने AI के सकारात्मक प्रभाव के बारे में बात की. नडेला ने महाराष्ट्र में छोटे खेतों की पैदावर बढ़ाने में AI की भूमिका को उजागर किया.

वीडियो में नडेला कहते हैं, “एक उदाहरण जो मैं उजागर करना चाहता था, वह बारामती को-ऑप का हिस्सा रहे छोटे किसानों में से एक था, जहां आप इस पावरफुल टेक्नोलॉजी को अपना सकते हैं और इसका प्रभाव भी डाल सकते हैं. एक छोटे जमीन मालिक अपनी जमीन की उपज में सुधार करने में सक्षम है और रसायनों में कमी, पानी के उपयोग में सुधार और आखिर में उपज के संदर्भ में उन्होंने जो संख्याएं साझा की, वे अभूतपूर्व थीं.”

वीडियो में बताया कैसे काम करती है तकनीक

वे वीडियो में बताते नजर आते हैं कि ड्रोन और सैटेलाइट से प्राप्त भू-स्थानिक (Geospatial) डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे किसानों को उनकी अपनी भाषा में मदद मिल सकती है. उन्होंने कहा कि हम सेंसर फ्यूजन के बारे में वर्षों से बात करते आ रहे हैं. यह ड्रोन, सैटेलाइट, मिट्टी से भू स्थानिक डेटा का इस्तेमाल करता है. सब रियल टाइम में एक साथ कनेक्टेड हैं. इसके बाद इस पर AI अप्लाई करते हैं और फिर इसे एक किसान के लिए ज्ञान में बदल दिया जाता है, जो अपनी स्थानीय भाषा में सवाल पूछ रहा होता है. यह सब कुछ देखना अभूतपूर्व है.

इस वीडियो को नडेला ने कैप्शन देते हुए लिखा है, “AI के कृषि पर सकारात्मक प्रभाव का एक बेहतरीन उदाहरण.” इस 56 सेकेंड के वीडियो पोस्ट को मस्क ने अपने एक्स हैंडल से दोबारा शेयर कर कैप्शन दिया है, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सब कुछ सुधार देगा.”


ये भी पढ़ें: जनवरी में बढ़ा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, HDFC बैंक ने जारी किए लगभग 3 लाख क्रेडिट कार्ड….खर्च में भी दोहरे अंकों की वृद्धि


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago