देश

‘बाहर से नहीं आएगा एक भी लीटर दूध : ईटानगर में अमित शाह ने रखा आत्मनिर्भर अरुणाचल का प्लान

अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को ईटानगर के दोर्जी खांडू राज्य कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सहकारिता समारोह से राज्य के विकास और आत्मनिर्भरता का बड़ा विजन रखा. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि अरुणाचल को दूध, अंडे, मांस और मछली के लिए बाहर के राज्यों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. शाह ने अपील की कि स्थानीय स्तर पर इतना उत्पादन हो कि एक भी लीटर दूध या डेयरी प्रोडक्ट बाहर से न मंगाना पड़े. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने से कम से कम 32,000 परिवार आत्मनिर्भर बन सकेंगे और इसके लिए NCDC व NABARD से जरूरी पूंजी की मदद भी मिलेगी.

महिला समूहों को दिया स्वावलंबन का मंत्र

गृह मंत्री ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को मछली पालन और डेयरी उत्पादन से जुड़ी योजनाएं स्वावलंबन को केंद्र में रखकर बनानी चाहिए. उन्होंने कोऑपरेटिव संस्थाओं और महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स से इस चुनौती को स्वीकार करने का आह्वान करते हुए कहा कि कम पूंजी वाले ये काम ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल सकते हैं.

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट का हिसाब

अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आजादी के बाद लंबे शासन का हिसाब मांगा. आंकड़े रखते हुए उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस सरकार में अरुणाचल को 33,530 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि 2014 से 2024 के दौरान मोदी सरकार ने 1,49,664 करोड़ रुपये दिए, जो चार गुना अधिक है. डिवोल्यूशन फंड में 18 गुना और ग्रांट-इन-एड में डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है.

हवाई संपर्क का जिक्र करते हुए शाह ने बताया कि मोदी सरकार के आने के बाद राज्य में दोनियापोलो, होलोंगी और तेजू सहित तीन एयरपोर्ट बने हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मुख्यमंत्री की मांग पर एयर इंडिया के नए बेड़े से पहली उड़ान ईटानगर-दिल्ली रूट पर शुरू करने को लेकर बातचीत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: पलायन खत्म, विकास की रफ्तार तेज: चीन बॉर्डर के 40 गांवों में घर वापसी, शाह ने लॉन्च किए 5,610 करोड़ के काम

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल अब यूपी में बन रही’: पीएम मोदी

लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर…

5 minutes ago

UP में 3 दिन में होगा बड़ा खेला! सपा-कांग्रेस की बंद कमरे में होगी बैठक, किसके खाते में कितनी सीटें?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट…

6 minutes ago

फ्लैट खरीदने के साथ अपने आप नहीं मिलता पार्किंग का हक: कलकत्ता हाई कोर्ट ने साफ किया नियम

कलकत्ता हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि फ्लैट खरीदने मात्र से पार्किंग का अधिकार…

47 minutes ago

किताबें पढ़ने के शौकीन हैं IPS विनय कुमार चौबे, माइकल ए. सिंगर की ‘द सरेंडर एक्सपेरिमेंट’ पढ़कर कही ये बात

Michael a Singer Books: माइकल ए. सिंगर की किताब 'द सरेंडर एक्सपेरिमेंट' सिखाती है कि…

1 hour ago

पलायन खत्म, विकास की रफ्तार तेज: चीन बॉर्डर के 40 गांवों में घर वापसी, शाह ने लॉन्च किए 5,610 करोड़ के काम

Amit Shah Arunachal Pradesh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में 5,610…

1 hour ago

झगड़े में पूछताछ करना पड़ा भारी: बहराइच में सादे कपड़ों में टहल रहे दरोगा पर हमला

बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार…

1 hour ago