बिजनेस

SBI की बल्ले-बल्ले! 4 दिग्गज कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा, इन 6 को भारी नुकसान

भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह बड़ी कंपनियों के बीच प्रदर्शन का मिला-जुला रुख देखने को मिला. देश की सबसे ज्यादा मार्केट वैल्यू वाली टॉप-10 कंपनियों में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 1.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. वहीं, बाकी छह कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा और उनका संयुक्त मार्केटकैप करीब 1.23 लाख करोड़ रुपये घट गया.

SBI को बड़ा मुनाफा

इस दौरान सबसे बड़ा फायदा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ. सरकारी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक के बाजार पूंजीकरण में 63,922.03 करोड़ रुपये की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके बाद SBI का कुल मार्केटकैप बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपये हो गया. बैंक के वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के बेहतर नतीजों को इस तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है.

रिलायंस और TCS को भी फायदा

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केटकैप में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई. इसकी बाजार वैल्यू 32,816.40 करोड़ रुपये बढ़कर 18,01,925.19 करोड़ रुपये पहुंच गई. आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की वैल्यूएशन भी 31,875.35 करोड़ रुपये बढ़ी. इसके बाद कंपनी का मार्केटकैप 8,87,770.13 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का बाजार पूंजीकरण 14,637.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,482.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

LIC और Bajaj Finance को झटका

दूसरी तरफ, कुछ बड़ी कंपनियों के निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा. इस सूची में सबसे बड़ी गिरावट भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में देखने को मिली. कंपनी का मार्केटकैप 40,543.23 करोड़ रुपये घटकर 4,96,891.82 करोड़ रुपये रह गया.

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण भी 37,168.96 करोड़ रुपये कम हुआ और यह 6,73,648.55 करोड़ रुपये पर आ गया. HDFC बैंक की वैल्यूएशन में 24,183.16 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका मार्केटकैप 11,27,967.47 करोड़ रुपये रह गया.

ICICI बैंक और भारती एयरटेल को भी नुकसान हुआ. ICICI बैंक का मार्केटकैप 9,507.67 करोड़ रुपये घटकर 10,20,370.63 करोड़ रुपये रहा, जबकि भारती एयरटेल की वैल्यूएशन 7,581.65 करोड़ रुपये कम होकर 12,22,423.98 करोड़ रुपये पर आ गई. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केटकैप भी 4,793.16 करोड़ रुपये घटकर 4,88,808.97 करोड़ रुपये रह गया.

बाजार में रही तेजी

कुल मिलाकर, बड़े शेयरों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय बाजार ने सप्ताह का अंत बढ़त के साथ किया. सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में 187.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इससे संकेत मिलता है कि चुनिंदा बड़ी कंपनियों में खरीदारी का रुझान बाजार पर हावी रहा.

ये भी पढ़ें: छोटे शहरों को मिलेगा हुनर का मंच; गौतम अडानी ने ‘वंदे भारतम’ के पहले बैच का किया ऐलान

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

51 seconds ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

6 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

19 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

23 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

34 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

41 minutes ago