Ranchi Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन अब एक बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है. रविवार को विरोध प्रदर्शन का 16वां दिन है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गठित उच्चस्तरीय कैबिनेट कमेटी के सदस्य-मंत्री लगातार रांची के राजकीय अतिथि शाला में छात्र संगठनों से बातचीत कर कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिशों में जुटे हैं.
‘JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच’ के बैनर तले जारी इस आंदोलन में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. देवेंद्र महतो की अगुवाई में एक छात्र प्रतिनिधिमंडल रविवार दोपहर राजकीय अतिथि शाला पहुंचा, जहाँ मंत्रियों की कमेटी के साथ अगली रणनीति पर चर्चा होनी है.
हालांकि, छात्रों का आरोप है कि सरकार मुख्य आंदोलनकारियों के बजाय अन्य संगठनों से बात करके वक्त जाया कर रही है. वहीं, आंदोलनकारी गुटों के बीच भी कुछ आपसी मतभेद दिख रहे हैं, लेकिन प्रमुख मांगों पर सभी एकमत हैं. JLKM अध्यक्ष जयराम महतो भी छात्रों के समर्थन में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठ गए हैं.
प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की है कि 14वीं JPSC PT परीक्षा में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं की तुरंत सीबीआई जांच हो. साथ ही विवादित परीक्षा को रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा आयोजित किया जाए.
इसके अलावा उन्होंने JPSC और JSSC की पूरी भर्ती और चयन प्रक्रिया में कड़े सुधार लागू किए जाने की भी मांग की है.
छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर रविवार की वार्ता में कोई ठोस लिखित आश्वासन या समयसीमा तय नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा. सोमवार, 10 अगस्त को हजारों की संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे. इस प्रदर्शन को बीजेपी समेत राज्य के प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी अपना खुला समर्थन दिया है.
ये भी पढ़ें: ‘शेर और कुत्ते’ वाले चुटकुले से केजरीवाल का केंद्र पर हमला, E20 को लेकर रखीं 3 बड़ी शर्तें
-भारत एक्सप्रेस
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामा और रोमांच बढ़ाने के लिए…
Rahul Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर BJP…
JNU Professor Sacked: छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने और देर रात घर पर वाइवा लेने…
US Russia Oil Deal: ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि पुतिन…
मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा…
Bihar News: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए…