बिजनेस

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 76,700 से ऊपर….Nifty 23,3345 पर

Share Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.29 बजे, सेंसेक्स 23.12 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 76,758.01 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 5.90 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 23,334.45 पर था.

निफ्टी बैंक 258.05 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 52,637.55 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 173.90 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 52,148.35 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.50 अंक या 0.65 प्रतिशत चढ़कर 16,284.80 पर था.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने कहा, “निफ्टी के लिए अगला महत्वपूर्ण प्रतिरोध स्तर 23,869 के आसपास प्रतीत होता है, जो पिछले स्विंग हाई से मेल खाता है. नीचे की ओर, 22,900-23,000 जोन इंडेक्स के लिए तत्काल समर्थन प्रदान कर सकता है.”

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, तकनीकी रूप से, निफ्टी ने अपने 20, 50 और 100-डे मूविंग एवरेज से ऊपर के स्तरों को दोबारा पा लिया है, जो स्पष्ट रूप से बुल्स के लिए एक उत्साहजनक और सकारात्मक संकेत है. इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे. वहीं, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे.

अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 40,368.96 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 5,396.63 पर और नैस्डैक 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 16,823.17 पर बंद हुआ.

डीआईआई ने 1,951.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

विशेषज्ञों ने कहा, “अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को कुछ गिरावट में बंद हुए. मार्केट में गिरावट के लिए टैरिफ अनिश्चितता का बढ़ना मुख्य कारक रहा. हालांकि, बैंक के बेहतर नतीजों से मिले कुछ सपोर्ट से मार्केट में ज्यादा गिरावट नहीं रही.” एशियाई बाजारों में जकार्ता हरे निशान पर कारोबार कर रहा था. जबकि जापान, सोल, चीन, बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे.

पिछले नौ दिनों तक शुद्ध बिकवाली करने के बाद, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 15 अप्रैल को शुद्ध खरीदार बन गए और उन्होंने 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) तीन दिनों के बाद शुद्ध बिकवाली करने लगे और उन्होंने उसी दिन 1,951.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

15 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

21 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago