बिजनेस

ग्लोबल टैरिफ वॉर गहराने से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 363 अंक गिरकर पहुंचा 72,722, Nifty 22000 से नीचे

Share Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट देखी गई, क्योंकि शुरुआती कारोबार में ऑटो और आईटी सेक्टर में बिकवाली दर्ज की गई. सुबह करीब 9.30 बजे, सेंसेक्स (Sensex) 363.22 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,722.72 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी (Nifty) 125.80 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,993.50 पर कारोबार कर रहा था.

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फैलाई गई अनिश्चितता वैश्विक व्यापार में बढ़ रही है. उन्होंने कहा, “कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ और चीन पर 20 प्रतिशत टैरिफ (अब एडिशनल 10 प्रतिशत लगाया गया है) की धमकियां एक्शन में बदल रही हैं. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए इन टैरिफ का जवाब अभी तक नहीं पता चल पाया है. निश्चित रूप से प्रतिक्रिया होगी.

इस बीच, निफ्टी बैंक 91.80 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,022.50 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 883.50 अंक या 1.84 प्रतिशत की गिरावट के बाद 47,100.65 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 251.50 अंक या 1.72 प्रतिशत की गिरावट के बाद 14,409.35 पर था.

ट्रेंड रिवर्सल के लिए निर्णायक ब्रेकआउट की जरूरत

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, निफ्टी को 22,000 पर तत्काल समर्थन मिला है, इससे पहले 21,850 और 21,600 स्तर पर समर्थन है, जबकि प्रतिरोध 22,500 और इसके बाद 22,600 और 22,800 स्तर पर है. चॉइस ब्रोकिंग के मंदार भोजाने ने कहा, “22,000 से नीचे का ब्रेकडाउन 21,800 की ओर बिक्री दबाव को बढ़ा सकता है, जबकि 22,500 से ऊपर की रिकवरी राहत रैली को ट्रिगर कर सकती है. सूचकांक अभी भी मंदी के दौर में है और ट्रेंड रिवर्सल के लिए निर्णायक ब्रेकआउट की जरूरत है.”

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, टाटा स्टील, एमएंडएम और टाइटन टॉप लूजर्स रहे. जबकि, केवल आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई ही टॉप गेनर्स रहे. अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में, डॉव जोन्स 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,191.24 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,849.72 पर और नैस्डैक 2.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,350.19 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों में, केवल बैंकॉक हरे निशान में कारोबार कर रहा था. चीन, जापान, सोल, जकार्ता और हांगकांग लाल रंग में कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार आठवें दिन अपनी बिकवाली जारी रखी, क्योंकि वे 3 मार्च को 4,788.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 8,790.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.


ये भी पढ़ें: भारत की GDP वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत रह सकती है: CRISIL


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

4 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

5 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

15 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

29 minutes ago

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

44 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

44 minutes ago