बिजनेस

लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी गिरावट

लोकसभा चुनाव की मतगणना के रूझान एग्जिट पोल के अनुमान से कम आने के कारण भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 5,908 अंक या 7.73 प्रतिशत गिरकर 70,668 अंक और निफ्टी 1,707 अंक या 7.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,556 अंक पर था. इससे पहले बाजार में इतनी बड़ी बिकवाली कोरोना के दौरान ही देखने को मिली थी. बैंकिंग शेयरों में गिरावट का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है.

निफ्टी बैंक 4,272 अंक या 8.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,707 अंक पर है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5,627 अंक या 10.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,726 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1,902 अंक या 8.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,173 अंक पर था.

बाजार में भारी बिकवाली के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का मार्केट कैप गिरकर 382 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जो कि सोमवार के कारोबार बंद होने पर 426 लाख करोड़ था. इसमें 44 लाख करोड़ की कमी देखने को मिली है.

सभी इंडेक्स कर रहे लाल निशान में कारोबार

सेक्टर के हिसाब से देखें तो पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और पीएसई इंडेक्स 20 प्रतिशत तक गिर गए हैं. बाजार के सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. ऑटो, आईटी, पीएसयू इंडेक्स, फिन सर्विस, फार्मा, रिल्यटी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई और कमोडिटी इंडेक्स 7 प्रतिशत तक फिसल गए हैं. सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

एनटीपीसी, एसबीआई, पावर ग्रिड, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स हैं. केवल सन फार्मा का शेयर ही हरे निशान में है. वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई और सियोल बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, हांगकांग और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में हैं. अमेरिका के बाजार सोमवार को मिले जुले बंद हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

3 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

19 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

31 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

44 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

46 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

50 minutes ago