चुनाव

UP Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में सपा ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध, अब तक इतनी सीटों पर बनाई बढ़त

UP Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की 543 सीटों पर की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है. इसी बीच देश के तमाम हिस्सों से सामने आए रुझानों के बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इसी बीच यूपी से सामने आए रुझानों में बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है. सपा ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए अब तक 15 सीटों पर बढ़त बना ली है.

अभी तक की हुई काउंटिंग के बीच उत्तर प्रदेश को लेकर चुनाव आयोग का पहला रुझान सामने आया है. इसके मुताबिक बुलंदशहर सीट पर भाजपा के भोला सिंह 3044 वोटों से आगे हैं तो वहीं कांग्रेस के शिवराम और बसपा के गिरीश चंद्र पीछे हैं. इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा 3915 वोटों से आगे हैं. इस सीट पर सपा के महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी फिलहाल पीछे चल रहे हैं तो वहीं यूपी में अभी तक 2 सीटों पर कांग्रेस, 5 पर सपा और 6 पर भाजपा आगे है. कांग्रेस सहारनपुर, सीतापुर तो वहीं सपा फिरोजाबाद और आंवला, बिजनौर, मोहनलालगंज, फर्रूखाबाद में आगे चल रही है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024 Result: “आज के दिन का पंच परमेश्वर वही है…” चुनाव परिणाम से पहले बोले अखिलेश यादव, चुनाव आयोग से कही ये बड़ी बात

इसके अलावा भाजपा हरदोई, संतकबीरनगर, मिश्रिख, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर में आगे बढ़त बनाए हुए है. तो वहीं मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं. इस तरह से जहां भाजपा के यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने का दावा उसके हाथ से फिसलते हुए दिखाई दे रहा है. बता दें कि राजनीति में माना जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है. इसीलिए सभी राजनीतिक दलों का प्रयास रहता है कि यूपी में अधिक से अधिक सीटें अपने नाम कर ली जाए.

की जानी है 64 करोड़ से अधिक वोटों की गिनती

बता दें कि यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. सुबह 8 बजे पहली ईवीएम खुली थी. बता दें कि यूपी में मतगणना एक बड़ी प्रक्रिया है जिसमें 64 करोड़ से अधिक वोटों की गिनती की जानी है. इस प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे पहली ईवीएम खुली. बता दें कि सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना जारी है. ईवीएम और वीवीपैट की निगरानी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

5 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

15 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

16 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

43 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

54 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

58 minutes ago