Monday stock market trigger: कल यानी सोमवार से जब शेयर बाजार खुलेगा, तो दलाल स्ट्रीट पर जबरदस्त हलचल (Kal ka Share Market) देखने को मिलेगी. मार्केट के पंडितों का मानना है कि सेंसेक्स और निफ्टी की चाल इस हफ्ते तीन बड़े ‘शॉकर्स’ पर टिकी है. इनमें सबसे ऊपर 5 राज्यों के चुनावी नतीजे हैं, जो देश की राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करेंगे.
वहीं, ग्लोबल फ्रंट पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान के बीच का ‘सस्पेंस’ निवेशकों के पसीने छुड़ा रहा है. आइए जानते हैं वो 3 फैक्टर जो कल आपके पोर्टफोलियो की तस्वीर बदल सकते हैं:
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना कल होनी है. एनालिस्ट्स का कहना है कि बाजार की नजर खास तौर पर पश्चिम बंगाल पर टिकी है. क्या केंद्र में सत्तारूढ़ दल वहां टीएमसी के किले में सेंध लगा पाएगा?
अगर नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुकूल रहे, तो बड़ी रैली देखने को मिल सकती है, लेकिन किसी भी ‘अचानक’ फेरबदल से निफ्टी धड़ाम भी हो सकता है.
कच्चा तेल इस समय भारतीय इकोनॉमी के लिए सबसे बड़ा विलेन बना हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भले ही ट्रंप ने शत्रुता खत्म होने की बात कही हो, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल चुका है. अगर तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो महंगाई बढ़ने के डर से निवेशक बाजार से पैसा निकाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: काशी में पीएम मोदी ने देखा ‘काल का चक्र’! जानें क्या है वो ‘वैदिक घड़ी’ जिसने मचाया इंटरनेट पर तहलका?
बाजार की चाल तय करने में कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों (Q4 Results) की भी बड़ी भूमिका होगी. इस हफ्ते अंबुजा सीमेंट्स, BHEL, हीरो मोटोकॉर्प, M&M और बजाज ऑटो जैसी दिग्गज कंपनियां अपने रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी. अगर इन कंपनियों के मुनाफे में गिरावट आती है, तो संबंधित सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…
महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…