बिजनेस

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और स्विगी के बीच समझौता, 12 लाख से अधिक रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) के तहत स्विगी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे.

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया, “हमने निजी क्षेत्र सहित विभिन्न संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की एक प्रणाली शुरू की है. मुझे खुशी है कि इन प्लेटफार्मों के साथ साझेदारी करने से दोनों पक्षों को जीत की स्थिति बनती है. उद्योगों को जिस तरह की मैनपावर की जरूरत है, वह यहां से उपलब्ध होगी और नौकरी चाहने वालों को अवसरों के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “स्विगी देश के 500 से अधिक शहरों में काम कर रहा है, जिससे लोगों को रोजगार मिल पा रहा है. इसी के चलते हम प्राइवेट कंपनियों के साथ एमओयू साइन कर रहे हैं. इस एमओयू के तहत जिस भी कंपनी को मैनपावर चाहिए, उसे मिल पाएगी. अगले 2, -3 साल में स्विगी लाखों लोगों को नौकरियां देगा. मैं इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.”

हम सरकार के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है

स्विगी के ऑपरेशन इंचार्ज सलभ श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज हमने सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है. मैंने आज मंत्री मनसुख मांडविया से एनसीएस के बारे में सुना, जिससे हमारा एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. स्विगी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए बहुत सारा रोजगार जनरेट होता है. पिछले 11 सालों में लाखों लोग हमसे जुड़े हैं और डिलीवरी पार्टनर बने हैं.

उनका जीवन यापन भी बड़ा है. आने वाले सालों में भी पहले से भी ज्यादा लोग हमसे जुड़ेंगे और एनसीएस के माध्यम से लोग मिल सकेंगे, जिससे स्विगी का फायदा है और भारत के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. हम सरकार के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

15 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

22 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago