दुनिया

US China Tariff War: चीन पर और सख्त हुई अमेरिकी सरकार, टैरिफ बढ़ाकर 245% किया; भारत को मिली राहत

US China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध ने एक और उग्र मोड़ ले लिया है. ट्रंप प्रशासन ने चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ को बढ़ाकर 245% कर दिया है. पहले यह टैरिफ 145% था, लेकिन चीन की तरफ से 125% का जवाबी शुल्क लगाने के बाद अमेरिका ने सख्त कदम उठाया है. वाइट हाउस ने मंगलवार देर रात इसकी पुष्टि की.

‘हम कम टैक्स लगाते हैं, मगर चीन भारी वसूली करता है’

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अमेरिका अपने यहां विदेशी उत्पादों पर अपेक्षाकृत कम टैक्स लगाता है, जबकि चीन और भारत समेत कई देश अमेरिकी वस्तुओं पर भारी शुल्क लगाते हैं. इसी असंतुलन को खत्म करने के लिए टैरिफ वॉर शुरू किया गया है. व्हाइट हाउस ने कहा कि चीन अपनी गलती मानने के बजाय जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जो स्वीकार्य नहीं.

भारत और अन्य देशों को राहत, 90 दिनों की मोहलत

इस बीच, अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिनों के लिए होल्ड पर रखा है. इस अवधि में ट्रेड डील को लेकर बातचीत की संभावनाएं तलाशी जाएंगी. भारत के साथ बैकचैनल के जरिए वार्ता भी शुरू हो चुकी है और मई से मीटिंग्स की शुरुआत हो सकती है.

75 देश कर रहे अमेरिका से ट्रेड डील की कोशिश

व्हाइट हाउस का कहना है कि दुनिया के लगभग 75 देशों ने अमेरिका से व्यापार समझौते के लिए संपर्क किया है. यही कारण है कि अमेरिका ने फिलहाल कई देशों को टैरिफ से राहत दी है और इस अवधि में केवल 10% का बेसिक टैरिफ लागू रहेगा.

अब भारतीय बाजार में दिखा सकारात्मक असर

अमेरिका की इस घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक असर देखने को मिला. कई दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी का दौर शुरू हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत और अमेरिका के बीच कोई मजबूत व्यापार समझौता होता है, तो इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक होगा.

यह भी पढ़िए: Apple ने भारत से 1.9 अरब डॉलर के iPhones का निर्यात किया, अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए बढ़ाई गति

Bharat Express Desk

Recent Posts

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

12 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

17 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

36 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

42 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

47 minutes ago