बिजनेस

टेक स्टार्टअप्स ने 2025 की पहली तिमाही में जुटाया 2.5 अरब डॉलर का फंड: रिपोर्ट

घरेलू टेक स्टार्टअप्स ने कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली तिमाही में (जनवरी-मार्च अवधि में) अब तक 2.5 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है. इसमें पिछली तिमाही की अपेक्षा 13.64 प्रतिशत और पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 8.7 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. 2025 की पहली तिमाही में वैश्विक स्तर पर यूएस और यूके बाद भारतीय टेक स्टार्टअप को सबसे अधिक फंडिंग मिली है.

लेट-स्टेज राउंड में 2025 की पहली तिमाही में (अब तक) कुल 1.8 अरब डॉलर की फंडिंग मिली, जो कि 2024 की चौथी तिमाही में जुटाए गए 1.3 अरब डॉलर की तुलना में 38.46 प्रतिशत अधिक है और यह राशि 2024 की पहली तिमाहीमें जुटाए गए 839 मिलियन डॉलर की तुलना में 114.54 प्रतिशत अधिक है.

भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम में ग्रोथ जारी है

मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के अनुसार, इस तिमाही में कुल 38 अधिग्रहण हुए, जो पिछली तिमाही की तुलना में 15.15 प्रतिशत और 2024 की पहली तिमाही में हुए 27 अधिग्रहणों की तुलना में 40.74 प्रतिशत अधिक है. ट्रैक्सन की सह-संस्थापक नेहा सिंह ने कहा कि फंडिंग का माहौल गतिशील बना हुआ है और भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम में ग्रोथ जारी है.

उन्होंने आगे कहा, “ऑटो टेक, एंटरप्राइज एप्लीकेशन और रिटेल जैसे प्रमुख सेक्टर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं और अधिग्रहणों में वृद्धि एक परिपक्व बाजार का संकेत देती है. इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप स्टार्टअप इकोसिस्टम के मूल में बने हुए हैं, जो भारत को दीर्घकालिक सफलता के लिए तैयार कर रहे हैं.”

2025 की पहली तिमाही में 1.1 अरब डॉलर की फंडिंग मिली

रिपोर्ट में बताया गया कि ऑटो टेक सेक्टर को 2025 की पहली तिमाही में 1.1 अरब डॉलर की फंडिंग मिली है, जो कि 2024 की चौथी तिमाही के आंकड़े 214.6 मिलियन डॉलर से 403.35 प्रतिशत और 2024 की पहली तिमाही के आंकड़े 245.7 मिलियन डॉलर से 339.71 प्रतिशत अधिक है. एंटरप्राइज एप्लीकेशन सेक्टर को समीक्षा अवधि में 650.7 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है, जो कि इससे पिछली तिमाही में मिली 533.6 मिलियन डॉलर की फंडिंग से 21.94 प्रतिशत अधिक है.

वहीं, रिटेल सेक्टर को 481.5 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है, जो कि पिछली तिमाही के मुकाबले 21.67 प्रतिशत अधिक है. देश में सभी टेक स्टार्टअप्स को मिली फंडिंग में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दिल्ली के स्टार्टअप्स की थी. इसके बाद बेंगलुरु की हिस्सेदारी 21.64 प्रतिशत रही है.


ये भी पढ़ें: 2.69 ट्रिलियन डॉलर का बॉन्ड बाजार 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाने को तैयार


-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

5 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

30 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

1 hour ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

2 hours ago