उत्तर प्रदेश

यूपी में योगी सरकार के 8 साल पूरे: राजधानी में शुरू हुए 3 दिवसीय एग्जीबिशन में दिखाई जा रहीं उपलब्धियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा

Yogi Government News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया. प्रदर्शनी में योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जा रहा है.

‘योगी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों’ की प्रदर्शनी का थीम ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ रखा गया है, जो सरकार के प्रमुख लक्ष्यों को दर्शाता है. यह प्रदर्शनी 27 मार्च तक चलेगी और इसमें सरकार की आठ सालों की उपलब्धियों को दिखाने के लिए विभिन्न विभागों के मॉडल तैयार किए गए हैं.

विभिन्न योजनाओं और कार्यों का प्रदर्शन

इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया है. इनमें लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, निर्माण निगम, पर्यटन विभाग, पुलिस प्रशासन और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है. इसके अलावा, पिछले आठ वर्षों में किए गए लोकार्पण और शिलान्यासों को भी प्रदर्शित किया गया है. यह प्रदर्शनी सरकार के किए गए विकास कार्यों की झलक देती है और राज्य में हुए अभूतपूर्व बदलाव को दिखाती है.

स्वास्थ्य और रोजगार के संबंध में कार्यक्रम

इस प्रदर्शनी के साथ-साथ मार्स हॉल में ‘आरोग्य मेला’ का आयोजन भी किया गया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसका उद्घाटन किया. साथ ही, जुपिटर हॉल में मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास आवंटन और मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत ऋण वितरण किया गया. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत भी लाभार्थियों को चेक दिए गए. इस अवसर पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, जिसमें अयोध्या में राम मंदिर, काशी में कॉरिडोर और महाकुंभ के आयोजन जैसी प्रमुख योजनाओं का विवरण दिया गया.

सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन

प्रदर्शनी के तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. वहीं, मार्स हॉल के आडिटोरियम में 25 से 27 मार्च तक स्वास्थ्य, रोजगार, निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छता जैसे विभिन्न विषयों पर सेशन आयोजित किए जाएंगे. 26 मार्च को सैटर्न हॉल में रोजगार मेला और 27 मार्च को ऋण मेला आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा, 26 मार्च को जुपिटर हॉल के सामने ईंट राइट मेला भी आयोजित किया जाएगा.

इस प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी मिल रही है और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने का मौका मिल रहा है. यह प्रदर्शनी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा को रेखांकित करता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

7 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

11 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

13 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

23 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

33 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

36 minutes ago