बिजनेस

भारत में अमेरिका से आ रहा सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश: RBI

भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को लेकर सबसे बड़ा सोर्स अमेरिका बना हुआ है. केंद्रीय बैंक की 2023-24 के लिए भारतीय प्रत्यक्ष निवेश संस्थाओं की विदेशी देनदारियों और परिसंपत्तियों पर जनगणना के अनुसार, एफडीआई को लेकर अमेरिका पहले स्थान पर है. इसके बाद मॉरीशस, सिंगापुर और यूके का नाम आता है. इस जनगणना में 41,653 संस्थाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 37,407 ने मार्च 2024 तक अपनी बैलेंस शीट में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (ओडीआई) की जानकारी दी.

2023-24 के लिए भारतीय प्रत्यक्ष निवेश संस्थाओं की विदेशी देनदारियों और परिसंपत्तियों पर जनगणना के अनुसार, इन संस्थाओं में से 29,926 ने पिछली जनगणना के दौरान भी सूचना दी थी. भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि प्रतिक्रिया देने वाली संस्थाओं में 97 प्रतिशत से अधिक मार्च 2024 के अंत तक गैर-सूचीबद्ध थीं. ये संस्थाएं अंकित मूल्य पर कुल एफडीआई इक्विटी पूंजी में प्रमुख हिस्सेदार थीं. गैर-वित्तीय कंपनियों का अंकित मूल्य पर एफडीआई इक्विटी में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा था.

वैल्यूएशन गेन के साथ-साथ फ्रेश इनफ्लो से समर्थित, भारत में कुल एफडीआई 2023-24 के दौरान रुपये के संदर्भ में बाजार मूल्य पर 23.3 प्रतिशत बढ़ गया. दूसरी ओर, ओडीआई वृद्धि 3.4 प्रतिशत थी, जो कि बहुत कम रही. पिछले वित्त वर्ष में गैर-सूचीबद्ध संस्थाओं में बाजार मूल्य पर एफडीआई में 17.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी. वहीं, सूचीबद्ध क्षेत्र में यह वृद्धि 29.8 प्रतिशत से भी अधिक दर्ज की गई थी.

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर जानकारी दी थी. आरबीआई ने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह 700 अरब डॉलर से ऊपर रहा. आरबीआई के साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार, 4 अक्टूबर तक विदेशी मुद्रा भंडार 701.18 अरब डॉलर रहा, जो पिछले सप्ताह से 3.71 अरब डॉलर कम है.


ये भी पढ़ें- डॉलर के मुकाबले रुपया फिसलकर 84 के पार, क्यों गिर रही है भारतीय मुद्रा?


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

3 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

14 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

23 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

55 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

59 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago