बिजनेस

देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

देश की 10 शीर्ष में से छह कंपनियों की ज्वाइंट मार्केट कैप में बीते हफ्ते 1,18,626.24 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 21-25 अप्रैल के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 659.33 अंक या 0.83 प्रतिशत और निफ्टी में 187.7 अंक या 0.78 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

शीर्ष 10 में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इन्फोसिस और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट वैल्यूशन में कमी आई है.

टाटा के मार्केट कैप में 53,692.42 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मार्केट कैप में सबसे अधिक 53,692.42 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है और कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 12,47,281.40 करोड़ रुपये हो गया है. इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,919.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,766.06 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,907.85 करोड़ रुपये बढ़कर 14,61,842.17 करोड़ रुपये हो गया है.

इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 1,472.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,12,854.03 करोड़ रुपये हो गया है. आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,126.27 करोड़ रुपये बढ़कर 5,35,792.04 करोड़ रुपये हो गया है. भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू 41,967.5 करोड़ रुपये कम होकर 10,35,274.24 करोड़ रुपये हो गई है. हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केटकैप 10,114.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5,47,830.70 करोड़ रुपये हो गई है.

बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 1,863.83 करोड़ रुपये कम होकर 5,66,197.30 करोड़ रुपये हो गया है. आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 1,130.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई है और यह कम होकर 10,00,818.79 करोड़ रुपये रह गया है.

FII ने 17,800 करोड़ रुपये का निवेश किया

बीता हफ्ते भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के लेकर सकारात्मक अपडेट आना और बैंकों की ओर से अच्छे नतीजे पेश करना रहा. 21-25 अप्रैल की अवधि में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) शुद्ध खरीदार रहे और इस दौरान करीब 17,800 करोड़ रुपये का निवेश किया. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने कैश सेगमेंट में करीब 1,132 करोड़ रुपये का निवेश किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

2 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

14 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

36 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago