देश

बड़ी कामयाबी: NIA ने 2016 के नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार खालिस्तानी आतंकी दबोचा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2016 के नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार रहे एक खतरनाक खालिस्तानी आतंकी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आतंकी की पहचान कश्मीर सिंह गालवड्डी के रूप में हुई है, जो लुधियाना, पंजाब का रहने वाला है और बब्बर खालसा के विदेश में सक्रिय आतंकियों, खासकर हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा से जुड़ा हुआ था.

एनआईए ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से कश्मीर सिंह को उस समय पकड़ा जब वह खालिस्तानी साजिश से जुड़े एक मामले में फरार चल रहा था. नाभा जेल से भागने के बाद से ही वह रिंदा सहित अन्य घोषित खालिस्तानी आतंकियों के संपर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.

कश्मीर सिंह नेपाल में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और रिंदा के आतंकी नेटवर्क का एक अहम लिंक था. वह एनआईए के केस RC 37/2022/NIA/DLI में वांछित था, जिसमें उस पर साजिश रचने, आतंकियों को पनाह देने, लॉजिस्टिक सपोर्ट और टेरर फंडिंग का आरोप है. नेपाल में वह उन खालिस्तानी आतंकियों की मदद कर रहा था, जो भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने के बाद वहां भाग गए थे, जिनमें पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमला भी शामिल है.

एनआईए ने अगस्त 2022 में स्वतः संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया था, जिसमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI), खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) जैसे प्रतिबंधित संगठनों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया था. जांच में सामने आया था कि ये आतंकी संगठन और संगठित अपराधी गिरोह मिलकर भारत में हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी कर आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे.

एनआईए की विशेष अदालत ने कश्मीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 लाख का इनाम भी घोषित किया था.

गौरतलब है कि जुलाई 2023 में एनआईए ने इस मामले में रिंदा और लांडा समेत नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. बाद में दो और सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दायर की गईं. अगस्त 2024 में एनआईए ने लांडा के भाई तारसेम सिंह को यूएई से प्रत्यर्पित कर दिसंबर में उसके खिलाफ तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की थी.

एनआईए की यह कार्रवाई भारत के खिलाफ चल रही खालिस्तानी आतंकी साजिशों पर करारा प्रहार है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago