देश

‘हिंदुस्‍तान हमारी 130 मिसाइलों के निशाने पर’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के मंत्री ने दी परमाणु हमले की धमकी

Pakistan Nuclear Threat: पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत के विरुद्ध विष उगलते हुए बड़ा भड़काऊ बयान दिया है. अब्बासी ने भारत को सीधे तौर पर परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा कि “हमने शाहीन, गौरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइलें तैनात कर रखी हैं.” उसने चेतावनी दी कि यदि भारत सिंधु का जल रोकेगा, तो अंजाम भुगतना होगा.

पाकिस्‍तानी मंत्री ने यह भी कहा कि हमारे असलाह सिर्फ ‘दिखाने के लिए’ नहीं रखे हैं, जंग हुई तो हम अपनी मिसाइलें दाग ही देंगे.

..तो दिवालिया हो जाएंगी इंडियन एयरलाइंस: पाक मंत्री

हनीफ अब्बासी ने भारत पर आरोप लगाया कि वह अपनी सुरक्षा में विफलताओं का ठीकरा पाकिस्तान पर फोड़ रहा है. उसने भारत की एविएशन इंडस्ट्री पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद रखा तो भारत की एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगी.

पाक के आर्मी चीफ और नेताओं के विवादास्पद बयान

भारत के सख्त कदमों के बाद पाकिस्तान के मंत्री और सैन्य अधिकारी लगातार उग्र बयान दे रहे हैं. हाल में ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने फिर से यह कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग कौम हैं, और हमने अपना अलग राष्ट्र बनाया. उसने कहा- दुनिया यह जान ले कि कश्मीर पाकिस्तान की ‘गले की नस’ है.

पाक की आंतरिक स्वीकारोक्ति- आतंकवाद का समर्थन

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि पाक ने पिछले 30 वर्षों में आतंकियों को ट्रेनिंग दी और उनका समर्थन किया. उन्होंने इसे एक “बड़ी गलती” बताया और कहा कि “हम अब इसकी सज़ा भुगत रहे हैं.”

पाकिस्तान को बदनाम कर रहा है भारत: शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह पाकिस्तान को बदनाम कर रहा है और किसी भी तटस्थ जांच में भाग लेने को तैयार है. शहबाज ने यह भी कहा कि वे भारत के उकसावे का उचित जवाब देंगे. वे अपने मुल्‍क की हिफाजत करेंगे.

सिंधु में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून: बिलावल भुट्टो

पाकिस्तान के राष्‍ट्रपति जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो ने 25 अप्रैल को भारत को धमकी देते हुए कहा था कि “सिंधु में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून.”

24 अप्रैल: विदेश मंत्री इशाक डार ने पहलगाम हमले के आतंकियों को ‘फ्रीडम फाइटर्स’ कह कर संबोधित किया.

आतंक के विरुद्ध भारत की सख्त रणनीति-कूटनीतिक जवाब

पाक को सबक सिखाने के लिए भारत इस बार न सिर्फ कूटनीतिक बल्कि रणनीतिक स्तर पर भी पूरी तैयारी कर रहा है. सिंधु जल के साथ-साथ व्यापारिक और सैन्य मोर्चों पर भी भारत ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं. पाकिस्तान की आंतरिक राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता को देखते हुए विश्लेषकों का मानना है कि भारत की रणनीति असरदार साबित हो सकती है.

पाक से 1960 की सिंधु जल संधि, 65 साल बाद रोकी गई

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि 1960 में हुई थी. इसमें पूर्वी नदियों—रावी, ब्यास, सतलुज का पानी भारत को, और पश्चिमी नदियों – सिंधु, चिनाब, झेलम का 80% पानी पाकिस्तान को दिया गया था. अब 65 साल बाद, भारत ने इसे स्थगित कर दिया है.


ये भी पढ़ें- Pakistan से तनातनी के बीच Indian Navy ने समंदर में दागी मिसाइलें, युद्धाभ्यास में ऐसे किया शक्ति प्रदर्शन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago