टोयोटा फॉर्च्यूनर अब भारतीय बाजार में एक ऐसा नाम बन चुका है, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं. अपनी दमदार मौजूदगी और मजबूती के लिए मशहूर इस एसयूवी ने हमेशा ही प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी है. यही वजह है कि इसकी मांग लगातार बनी हुई है. हाल ही में कंपनी ने घोषणा की है कि Fortuner और उसकी प्रीमियम वेरिएंट Legender की भारत में कुल मिलाकर 3 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है.
2009 में लॉन्च होने के बाद से ही Fortuner ने बाजार में खुद के लिए एक मजबूत जगह बनाई है. यदि औसतन देखा जाए, तो हर दिन लगभग 50 ग्राहकों ने इस एसयूवी को चुना है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है.
इस SUV को पावर देती है एक दमदार 2.8 लीटर डीज़ल इंजन, जो 204 हॉर्सपावर और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क उत्पन्न करता है. Fortuner की ऑफ-रोड क्षमताएं इसे उन लोगों के लिए आदर्श बनाती हैं जो एडवेंचर और ड्राइविंग के शौकीन हैं. इसकी लेडर-फ्रेम बॉडी और 4×4 ड्राइव सिस्टम इसे हर रास्ते का भरोसेमंद साथी बनाते हैं, फिर चाहे वो पहाड़ी इलाका हो या लंबा हाइवे.
Fortuner का डिजाइन भी इसे भीड़ में अलग पहचान देता है – ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, दमदार लुक और सशक्त ड्राइविंग पोजिशन इसे एक आकर्षक रोड प्रेजेंस देता है.
2021 में पेश किया गया Fortuner का लग्जरी वर्जन Legender उन ग्राहकों के लिए है जो स्टाइल और फीचर्स में कोई समझौता नहीं करना चाहते. डुअल-टोन एक्सटीरियर, सीक्वेंशियल एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, वायरलेस चार्जिंग और 11-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं इसे और भी खास बनाती हैं. इसकी भी 4×4 क्षमताएं शानदार हैं, जिससे ये शहर की सड़कों से लेकर ऑफ-रोड ट्रेल्स तक हर जगह परफॉर्म करता है.
इस बड़ी उपलब्धि पर Toyota Kirloskar Motor के सेल्स, सर्विस और यूज़्ड कार बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर वाधवा ने कहा, “हम भारत में Fortuner और Legender के प्रति लोगों के प्यार और भरोसे के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं. 3 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा इस बात का सबूत है कि ये SUV आज भी भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद है. लग्जरी, परफॉर्मेंस और भरोसे का यह सही मेल है. Toyota की प्रसिद्ध QDR (Quality, Durability, Reliability) फिलॉसफी पर आधारित यह गाड़ी लंबे समय तक टिकाऊ रहती है, परफॉर्म करती है और अपनी रीसेल वैल्यू भी बनाए रखती है. हमारा उद्देश्य हमेशा रहा है लोगों को ऐसा वाहन देना जो उन्हें हर मायने में संतुष्ट करे.”
ये भी पढ़ें- भारत निर्मित कारों की जापानी बाजार में तेजी से बढ़ रही मांग, निर्यात बढ़कर पहुंचा 616.45 मिलियन डॉलर
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…
Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…