सीएम रेखा गुप्ता
1984 Delhi Riots News: दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. 40 साल के लंबे इंतजार के बाद, इन परिवारों को आखिरकार न्याय की किरण मिली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 89 जरूरतमंद लोगों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने इस ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाया है, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किया.
पर्यावरण एवं वन मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इतने सालों बाद नियुक्ति पत्र मिले, तब तक प्रभावित परिवारों की तीसरी पीढ़ी नौकरी के योग्य हो चुकी है. सरकार ने सभी औपचारिकताओं को सरल कर दिया, ताकि योग्य उम्मीदवारों को आसानी से नौकरी मिल सके. उन्होंने कहा कि कुल 125 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे, जिनमें से 89 को आज सौंपे गए, और बाकी को जल्द प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिए जाएंगे.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने कश्मीरी शरणार्थियों के लिए राहत की पहल शुरू की है और लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन देने की योजना पर काम चल रहा है. इस फैसले से 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों में नई उम्मीद जगी है.
आज भी इन परिवारों की आंखों में उस दर्द के आंसू झलकते हैं, लेकिन सरकार के इस कदम से उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई है और सिस्टम पर उनका भरोसा मजबूत हुआ है. यह कदम न केवल पीड़ितों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि दशकों से चले आ रहे अन्याय को ठीक करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है.
(रिपोर्ट: आदित्य द्विवेदी, कैमरा: हुकुम सिंह)
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…
Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…
Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…