बिजनेस

टैक्स कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल, 10 सालों में 160 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी, CBDT ने जारी किया आंकड़ा

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड समय-समय पर जमा किए गए टैक्स और उससे जुड़ी जानकारियों को जनता के साथ साझा करता है. इसी कड़ी में सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2022-23 के प्रत्यक्ष कर संग्रह को लेकर आंकड़ा जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि वित्त वर्ष 2013-14 से लेकर 2022-23 के बीच प्रत्यक्ष कर संग्रह में 160.52% का उछाल दर्ज किया गया है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार वित्त वर्ष 2013-14 में कर संग्रह जहां 6,38,596 करोड़ रुपये था, वहीं अब वित्त वर्ष 2022-23 में ये बढ़कर 16,63,686 करोड़ हो गया है. इसमें प्रत्यक्ष कर संग्रह 160.52% बढ़ा है.

वहीं सकल प्रत्यक्ष कर (GCBDT) 2022-23 में 173.31% से अधिक की वृद्धि के साथ 19,72,248 करोड़ रुपये सकल प्रत्यक्ष कर का संग्रह हुआ है. अगर इसकी तुलना वित्त वर्ष 2013-14 से करें तो ये उस समय 7,21,604 करोड़ था. जिसमें 2022-23 में 173.31% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें- PM Rashtriya Bal Puraskar 2024: पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेताओं से किया संवाद, बच्चों के साथ साझा किए अपने विचार

इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 में देशभर में ITR दाखिल करने वालों की कुल संख्या 7.78 करोड़ है, जो वित्त वर्ष 2013-14 में ये संख्या 3.80 करोड़ थी. ऐसे में ITR दाखिल करने वालों में 104.91% फीसदी का उछाल भी आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

2 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

6 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

14 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago