बीसीसीआई अवॉर्ड्स का ऐलान
BCCI Player of The Year 2023: बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है. हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी स्टार खिलाड़ी शामिल हुए. साल 2023 के लिए बीसीसीआई प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम रहा. उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को पछाड़ते हुए इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है.
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को साल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है. गिल के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है. उन्होंने 12 महीनों के दौरान वनडे क्रिकेट में सबे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. इस दौरान उन्होंने वनडे में पांच शतक भी लगाए. पिछले साल गिल ने तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली है.
शुभमन गिल ने साल 2023 में भारत के लिए कुल 48 मैच खेले. उन्होंने 6 टेस्ट, 29 वनडे और 13 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट मैच में गिल ने एक शतक की मदद से 258 रन बनाए हैं. वहीं वनड में 63.36 की मदद से 1584 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक भी निकले हैं. जबकि, टी20 में शुभमन गिल ने 312 रन बनाए हैं.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2019-20 के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है.
रविचंद्रन अश्विन को साल 2020-21 के लिए बीसीसीआई प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को साल 2021-22 के लिए बीसीसीआई प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले कोच राहुल द्रविड़ का बयान, KL राहुल नहीं करेंगे विकेटकीपिंग
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों के लिए आज पारिवारिक जीवन महत्वपूर्ण रहेगा.…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक और…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…