बिजनेस

$600 million लोन के लिए Vedanta Deutsche समेत कई ग्लोबल बैंकों से कर रहा है बात

VEDANTA  LOAN : स्कैप किंग अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की कंपनी वेदांता (Vedanta) $500-600 मिलियन के कर्ज के लिए Deutsche Bank समेत JPMorgan और Barclays जैसे बड़े फाइनेंशियल फर्म्स से बातचीत कर रही है. ये कदम कंपनी ने Farallon Capital Management से लोन मिलने में हो रही देरी के चलते उठाया है. यहां ध्यान देना होगा कि 31 मई को मैच्योर हो रहे बॉंड्स  रीपेमेंट के लिए कंपनी को $500 मिलियन की जरूरत है.

क्रेडिट फंड देता है महंगा लोन- 

आपको बता दें कि बैंको से मिलने वाला लोन क्रेडिट फंड ( CREDIT FUND ) के लोन की तुलना में सस्ता होता है. दरअसल बैंक कम ब्याज दर ( INTEREST RATE ) चार्ज करते हैं. ऐसे समझें कि क्रेडिट फंड Secured Overnight Financing Rate (SOFR) +800 बेसिस प्वाइंट्स चार्ज करते हैं. वर्तमान में SOFR 5.06% है.  आपको मालूम हो कि वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (VRL) $1 billion लोन के लिए कई बड़े बैंको सें बातचीत कर रही था . लेकिन कंपनी ने अपने हाथ पीछे खींच लिये क्योंकि क्रेडिट लेंडर्स को लोन के बदले में गारंटी चाहिए थी और इसके लिए वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (VRL)  को RBI के अप्रूवल की जरूरत थी.

ये भी पढ़ें- SEBI ने अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस के लिए 10 कंपनियों पर लगाया जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

कितनी है देनदारी –

VRL के पास अप्रैल में 400 मिलियन डॉलर के बॉन्ड थे और मई में 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड ( BOND ) हैं. इसके पास जनवरी 2024 में मेच्योर होने वाला एक और 1 बिलियन डॉलर का बॉन्ड है. इसके अलावा, होल्डिंग कंपनी ( HOLDING COMPANY )  के पास 1.1 बिलियन डॉलर का फिक्स्ड लोन और 600 मिलियन डॉलर का ब्याज भुगतान है, इसके साथ ही कंपनी के ऊपर 450 मिलियन डॉलर का इंटर-कंपनी लोन ( INTER COMPANY LOAN ) भी है. निवेशकों के लिए कंपनी ने डिवीडेंड की घोषणा की है जिसे 22 मई को होने वाली मीटिंग में अप्रूव किया जाना है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

55 seconds ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

59 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago