बिजनेस

World Bank ने घटाया भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान, 6.3% की दर से बढ़ेगी इकोनॉमी

World Bank Lowers India’s Growth Rate : World Bank ने भारत की ग्रोथ रेट के अनुमान में कटौती कर दी है. वर्ल्ड बैंक ( World Bank ) के ताजे अनुमान के मुताबिक भारत की इकोनॉमी FY23-24 में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी. ये जनवरी में बैंक द्वारा लगाए गए अनुमान से 0.3 फीसदी कम है. हालांकि एक ओर भारत की ग्रोथ रेट को कम किया गया है तो वहीं दूसरी ओर ग्लोबल ग्रोथ रेट में सुधार हुआ है. वर्ल्ड बैंक का कहना है कि अमेरिका और बाकी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की परफॉर्मेंस के अनुमान से बेहतर है. इसीलिए ऐसा कहा जा सकता है कि ग्लोबल इकोनॉमी FY23-24 में 2.1% की दर से वृद्धि करेगी जबकि जनवरी में इसके लिए 1.7% का अनुमान लगाया गया था.

ये भी पढ़ें- Byju’s ने लेंडर्स को कोर्ट में घसीटा, लोन चुकाने से किया इंकार

क्यों कम हुई भारत की ग्रोथ रेट-

वर्ल्ड बैंक का कहना है कि भारत में निजी उपभोग और निवेश में अप्रत्याशित जुझारूपन देखने को मिल रहा है.  साथ ही वर्ल्ड बैंक ने भारत में सेवाओं की वृद्धि मजबूत होने की बात भी कही  है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वृद्धि दर में सुस्ती की मुख्य वजह यहां ऊंची महंगाई दर और लोन की कॉस्ट बढ़ना है. इसी कारण से निजी खपत प्रभावित हो रही है.

वर्ल्ड बैंक ग्रुप के नव-नियुक्त अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा, ”गरीबी को कम करने और समृद्धि के प्रसार का सुनिश्चित तरीका रोजगार है. ग्रोथ रेट कम होने के कारण रोजगार उत्पन्न करने की दर बेहद कम है. वृद्धि दर धीमी होने का मतलब है कि रोजगार सृजन भी मुश्किल होगा।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि हमें ध्यान रखना होगा कि ये अनुमान निश्चित नहीं है हम इन्हें बदल सकते हैं. उसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.

भारतीय आंकड़े क्या कहते हैं ? –

आपको बता दें कि हाल ही में जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत की इकोनॉमी मार्च तिमाही में 6.1 फीसदी से बढ़ी है. इसके साथ ही भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान चालू वित्त वर्ष के लिए 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.2% हो गया है. सरकार को उम्मीद है कि ग्लोबल स्लोडाउन के बावजूद भारत की ग्रोथ रेट 6.5 रहना तो तय है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

25 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

45 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

46 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

51 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago