प्रतीकात्मक चित्र
2024 में ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड्स का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 29% बढ़कर 52.44 लाख करोड़ रुपये (जनवरी) से 67.81 लाख करोड़ रुपये (नवंबर) हो गई. इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का रहा.
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का AUM 2024 में 35% बढ़ा. यह जनवरी में 22.50 लाख करोड़ रुपये था, जो नवंबर में बढ़कर 30.35 लाख करोड़ रुपये हो गया. 11 इक्विटी फंड श्रेणियों में सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स ने सबसे अधिक 70% की वृद्धि दर्ज की. इन फंड्स का AUM जनवरी में 2.71 लाख करोड़ रुपये था, जो नवंबर में बढ़कर 4.61 लाख करोड़ रुपये हो गया.
इंडेक्स फंड्स, ETFs और गोल्ड ETF की संपत्ति 28% बढ़ी. इनका AUM जनवरी में 8.83 लाख करोड़ रुपये था, जो नवंबर में 11.29 लाख करोड़ रुपये हो गया.
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स का AUM 27% बढ़ा. जनवरी में यह 6.90 लाख करोड़ रुपये था, जो नवंबर में बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये हो गया.
डेट म्यूचुअल फंड्स और सॉल्यूशन ओरिएंटेड फंड्स का AUM 22% बढ़ा.
Note: यह विश्लेषण केवल जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने लक्ष्यों, निवेश अवधि, और जोखिम लेने की क्षमता को ध्यान में रखें.
ये भी पढ़ें- देश में पहली बार सेवा निर्यात माल निर्यात से आगे, सॉफ्टवेयर सर्विस का 70% खरीददार अमेरिका
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…