बिजनेस

Zomato में टॉप लेवल बदलाव, दीपिंदर गोयल ने CEO पद से दिया इस्तीफा, इस शख्स को मिली कमान

Zomato CEO Deepinder Goyal resigns:  जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने कंपनी में ग्रुप CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है. इटरनल (जोमैटो की मूल कंपनी) ने एक बड़े लीडरशिप बदलाव के तहत यह एलान किया है. शेयरहोल्डर की मंजूरी मिलने पर दीपिंदर गोयल ने पद छोड़ दिया है, और अल्बिंदर ढींडसा को तुरंत प्रभाव से इटरनल का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है.

इसके साथ ही कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे भी जारी कर दिए. एक्सचेंज को दी फाइलिंग में इटरनल ने Q3 रिजल्ट और ग्रुप सीईओ के पद से दीपिंदर गोयल के इस्तीफा देने की वजह बताई.

दीपिंदर गोयल की जगह कौन?

दीपिंदर गोयल की जगह जोमैटो में ग्रुप सीईओ का पद संभालने वाले अल्बिंदर ढींडसा है, जो ऑपरेटिंग प्राथमिकताओं और बिजनेस से जुड़े फैसलों के लिए जिम्मेदार होंगे. ब्लिंकिट को खरीदने से लेकर ब्रेक-ईवन तक लाने में उनकी बेहतर लीडरशिप देखी गई है. वहीं, ढींडसा की लीडरशिप में ब्लिंकिट टॉप प्रायोरिटी बना रहेगा.

दीपिंदर गोयल ने क्यों दिया इस्तीफा

दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में कहा, “हाल के दिनों में मैं कुछ ऐसे नए विचारों की ओर खिंच रहा हूं, जिनमें ज्यादा जोखिम और प्रयोग शामिल हैं. ऐसे आइडियाज किसी पब्लिक कंपनी जैसे Eternal के बाहर ही बेहतर तरीके से आगे बढ़ाए जा सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “यह बदलाव Eternal को उसके काम पर पूरी तरह ध्यान देने का मौका देता है और मुझे उन विचारों पर काम करने की जगह देता है, जो कंपनी के रिस्क प्रोफाइल में फिट नहीं बैठते.”


ये भी पढ़ें: अब सदन से बंक नहीं मार पाएंगे सांसद! बजट सत्र से लागू होगा स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम


इटरनल के Q3 रिजल्ट कैसे रहे?

इटरनल ने Q3 FY26 में ₹102 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. यह एक साल पहले के ₹59 करोड़ के मुकाबले 73% सालाना बढ़त है. वहीं, कंपनी की ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर ₹16,315 करोड़ पहुंच गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

20 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

34 minutes ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

39 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

47 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

53 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

1 hour ago