बिजनेस

Zomato का बदलेगा नाम, अब Eternal के नाम से पहचानी जाएगी कंपनी, Deepinder Goyal ने बताई नाम बदलने की वजह

ऑनलाइन फूड डिलीवरी और ग्रॉसरी सर्विस देने वाली जोमैटो ने अपना नाम बदल लिया है. अब यह कंपनी ‘इटरनल’ के नाम से जानी जाएगी. इस बदलाव को कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार को मंजूरी दी. हालांकि, फूड डिलीवरी बिजनेस और ऐप का नाम ‘जोमैटो’ ही रहेगा.

जोमैटो ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि नाम बदलने के लिए शेयरधारकों, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और अन्य वैधानिक प्राधिकरणों की मंजूरी जरूरी होगी. अगर यह बदलाव स्वीकृत हो जाता है, तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट को ‘zomato.com’ से बदलकर ‘eternal.com’ कर दिया जाएगा.

इस बदलाव के बाद इटरनल के अंतर्गत चार प्रमुख कारोबार संचालित होंगे: जोमैटो (फूड डिलीवरी), ब्लिंकिट (क्विक कॉमर्स और ग्रॉसरी डिलीवरी), डिस्ट्रिक्ट (डायनिंग सर्विसेज), हायपरप्योर (सप्लाई चेन सॉल्यूशंस).

दीपिंदर गोयल ने नाम बदलने की बताई वजह

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को पत्र लिखकर इस बदलाव की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तब हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच फर्क करने के लिए ‘इटरनल’ नाम का आंतरिक रूप से इस्तेमाल शुरू कर दिया था. हमें लगा कि जब कंपनी की पहचान सिर्फ जोमैटो तक सीमित नहीं रहेगी, तब हम इसे सार्वजनिक रूप से बदल देंगे. आज ब्लिंकिट के साथ यह बदलाव जरूरी हो गया है.”

जोमैटो के मुनाफे में बड़ी गिरावट

जोमैटो के मुनाफे में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 57% गिरकर 59 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 176 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी की आय में 64% का इजाफा हुआ और यह 5,404 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 5,533 करोड़ रुपये रहा.

जोमैटो ने शेयरधारकों को बताया कि वह अपने ब्लिंकिट बिजनेस का तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी की योजना इस साल के अंत तक पूरे देश में 1,000 नए ब्लिंकिट स्टोर खोलने की है.


ये भी पढ़ें- Jio ने शुरू किया सबसे किफायती 3 महीने वाला रिचार्ज, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और ढेरों फायदे


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

34 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago