IND vs ENG 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दमदार आगाज किया. तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने 38.4 ओवर में 4 विकेट से जीत हासिल कर ली. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सीरीज में बढ़त बना ली.
मैच में पहले गेंदबाजों ने कमाल दिखाया, फिर शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाई. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गई. कप्तान जोस बटलर ने 52 और जैकब बेथेल ने 51 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके.
भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए. डेब्यू मैच खेल रहे हर्षित राणा ने शुरुआत में रन लुटाए लेकिन बाद में जबरदस्त वापसी की. उन्होंने 53 रन देकर 3 विकेट झटके. रविंद्र जडेजा ने भी घातक गेंदबाजी की और 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए. भारत की कसी हुई गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका.
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर यशस्वी जायसवाल (15) और रोहित शर्मा (2) सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. दोनों ने 96 रनों की साझेदारी की. अय्यर ने 36 गेंदों में 59 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे. श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल (52) ने गिल के साथ 108 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई. अक्षर ने 47 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौके लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
जब भारत जीत के करीब था, तभी शुभमन गिल (87) और केएल राहुल (2) जल्दी-जल्दी आउट हो गए. हालांकि, हार्दिक पांड्या (9) और रविंद्र जडेजा (12) ने कोई और झटका नहीं लगने दिया. रविंद्र जडेजा ने 39वें ओवर में साकिब महमूद की गेंदों पर लगातार चौके लगाकर भारत को 4 विकेट से जीत दिला दी. शुभमन गिल को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
भारत – 251/6 (38.4 ओवर) (शुभमन गिल 87, श्रेयस अय्यर 59, अक्षर पटेल 52; साकिब महमूद 2-47, आदिल राशिद 2-49)
इंग्लैंड – 248 ऑलआउट (47.4 ओवर) (जोस बटलर 52, जैकब बेथेल 51; रविंद्र जडेजा 3-26, हर्षित राणा 3-53)
ये भी पढ़ें- तीनों फॉर्मेट में डेब्यू पर धमाका! हर्षित राणा ने रचा इतिहास, कपिल-बुमराह को भी छोड़ा पीछे
-भारत एक्सप्रेस
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…