Babulal Marandi Daughter In Law Assaulted: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्कू और उनके ड्राइवर के साथ हजारीबाग में बदसलूकी और मारपीट की घटना सामने आई है. इस घटना में प्रीति किस्कू के ड्राइवर को गंभीर चोटें भी लगी है.
यह घटना दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई. प्रीति की शिकायत पर पुलिस ने पूजा समिति के पदधारकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम प्रीति किस्कू गिरिडीह से रांची लौट रही थीं. रास्ते में उनकी गाड़ी हजारीबाग के अमृत नगर स्थित पूजा पंडाल के पास प्रतिमा विसर्जन जुलूस में फंस गई. ड्राइवर ने भीड़ से रास्ता खाली करने की गुजारिश की, लेकिन इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई.
आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने ड्राइवर पर हमला कर उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. इस बीच जब बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति बीच-बचाव करने उतरीं तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार हुआ.
उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा. घटना के बाद प्रीति किस्कू ने खुद पुलिस को बयान दिया और पूरे घटनाक्रम का विवरण दर्ज कराया.
ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतक में देश की सबसे बड़ी डेयरी यूनिट का किया उद्घाटन, कहा-किसानों की बढ़ेगी आय
मामले में हजारीबाग मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों को आरोपित बनाया गया है. थाना प्रभारी ने घटना पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का कहना है कि बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. चूंकि यह मामला विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के परिवार से जुड़ा है, इसलिए इसकी राजनीतिक गूंज भी सुनाई देने लगी है. भाजपा समर्थक इस घटना को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठा रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…