क्राइम

“जबरन बनाया शारीरिक संबंध…शरीर पर काटने और नाखून से खरोंच के निशान”, कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kolkata Law Student Rape Case: साउथ कोलकाता (Kolkata) लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली 24 वर्षीय एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पीड़िता ने कॉलेज के एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.

25 जून को छात्रा से Rape

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 25 जून को कॉलेज परिसर में हुई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कोलकाता (Kolkata) लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा, जो कि अब एक प्रैक्टिसिंग क्रिमिनल वकील है, ने दो मौजूदा सीनियर छात्रों की मदद से उसके साथ बलात्कार किया. जबकि मनोजीत कमरे के अंदर दुष्कर्म कर रहा था, बाकी दो आरोपी बाहर पहरा दे रहे थे.

मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

पीड़िता की शिकायत के आधार पर, गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उसी दिन पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. मेडिकल रिपोर्ट में जबरन यौन संबंध बनाने के साथ-साथ शरीर पर काटने और नाखूनों से खरोंचने के निशान पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Kolkata Gangrape Case: लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, भाजपा ने ममता सरकार पर साधा निशाना

मुख्य सरकारी अभियोजक सोरिन घोषाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार, अगर एक व्यक्ति दुष्कर्म करता है और अन्य उसकी सहायता करते हैं या साझा इरादा रखते हैं, तो वह भी सामूहिक बलात्कार की श्रेणी में आता है. इस आधार पर तीनों आरोपी समान रूप से दोषी माने जाएंगे.

कोलकाता (Kolkata) पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और जॉइंट सीपी (क्राइम) रूपेश कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और कसबा थाना पहुंचकर मामले की प्रगति की समीक्षा की. इसके साथ ही साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में जाकर जांच कार्यवाही की निगरानी भी की.

ममता सरकार का बयान

पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने जानकारी दी कि जैसे ही पुलिस को शिकायत मिली, उन्होंने बिना देरी किए 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का बयान दर्ज हो चुका है और उसका इलाज जारी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही हैं और ऐसे मामलों में राजनीति की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

21 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

32 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

36 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago