सनकी पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट
Bihar Darbhanga murder case: दरभंगा/आशुतोष: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया. पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी बगाही गांव में एक मजदूर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप दास अपने परिवार के साथ गांव स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला इलाके की रहने वाली फूल कुमारी दास और उनके तीन बच्चों ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास के रूप में हुई है. परिवार रोजी-रोटी की तलाश में दरभंगा में रह रहा था.
यह भी पढ़ें: ‘पहले प्यार फिर शादी का दवाब’ सनक में अगवा कर की हत्या; आखिर क्या है पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत की वजह?
स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और पत्नी समेत बच्चों पर हमला कर दिया. हमले में चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया. फिलहाल उसकी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है. इस सामूहिक हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…