Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दरभंगा में चार लोगों के मर्डर से कांपा बिहार! कलयुगी पति ने पानी की तरह बहाया खून, हंसता-खेलता परिवार किया खत्म

Bihar Darbhanga murder case: बिहार दरभंगा के एक गांव में एक मजदूर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सनकी पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट

सनकी पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट

Bihar Darbhanga murder case: दरभंगा/आशुतोष:  बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया. पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी बगाही गांव में एक मजदूर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी ने पत्नी सहित तीन बच्चों की पीट-पीटकर कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप दास अपने परिवार के साथ गांव स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला इलाके की रहने वाली फूल कुमारी दास और उनके तीन बच्चों ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास के रूप में हुई है. परिवार रोजी-रोटी की तलाश में दरभंगा में रह रहा था.

यह भी पढ़ें: ‘पहले प्यार फिर शादी का दवाब’ सनक में अगवा कर की हत्या; आखिर क्या है पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत की वजह?

घरेलू झगड़े से शुरू हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और पत्नी समेत बच्चों पर हमला कर दिया. हमले में चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया. फिलहाल उसकी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है. इस सामूहिक हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital