पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हुई हत्या
Punjabi Singer Inder Kaur Murdered: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से फैंस बेहद मायूस हैं. बता दें कि पंजाब के लुधियाना में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई. आज मंगलवार को उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ है, शव को समराला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पंजाबी सिंगर इंदरजीत कौर के अगवा होने पर उनके भाई जोतइंदर सिंह ने 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके साथी करमजीत के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. हालांकि परिवार का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.
शादी ना करने की वजह से की मौत- परिवार का आरोप
परिवार ने मोगा निवासी सुखविंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन साल पहले इंदर कौर की आरोपित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता धीरे- धीरे प्यार में बदल गया और दोनों शादी करने का प्लान करने लगे. बाद में इंदर को पता चला कि आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. जिसकी वजह से इंदर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और बातचीत भी खत्म कर दी. इसी बात को लेकर आरोपित उससे रंजिश रखने लगा था और लगातार शादी का दवाब बनाता था. जोतइंदर ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सुखविंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंदर कौर का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: क्या समय रैना के साथ आलिया भट्ट करेंगी शो? इंडियाज गॉट लैटेंट शो की वायरल तस्वीर देख चौंके फैंस
शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपित की तलाश के लिए हर एंगल खंगाल रही है.बताया जा रहा है कि इंदर कौर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं, जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर इलाके में रह रहा है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


