क्राइम

Bihar: बक्सर में अपराधियों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

बक्सर, 24 मई: बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने में जुटा है. इस बीच, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार के दिन की शुरुआत अपराधियों की फायरिंग से हुई. अपराधियों ने सुबह अहियापुर गांव में पांच लोगों को गोलियों से भून डाला, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए.

अपराधियों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली

ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, आज सुबह लगभग पांच बजे नहर के पास विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह टहल रहे थे तभी कार से कुछ अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे. अपराधियों ने इन तीनों को गोली मार दी. इन्हें बचाने आए दो अन्य सदस्यों को भी अपराधियों ने गोली मार दी. पुलिस के अनुसार इस घटना में विनोद और सुनील सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया.

मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद बताया जा रहा है. कुछ ही दिन पहले इनका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था. घटना की सूचना मिलने के बाद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे.

तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

फायरिंग की सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला आपसी रंजिश में किया गया है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूर्व से चली आ रही दुश्मनी का परिणाम है. मौके पर ही विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह यादव, पुंज सिंह यादव समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल कोचस स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया.

वीरेंद्र सिंह यादव की हुई मौत

इधर, अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह यादव की भी मौत हो गई है, प्रशासन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है. एक अन्य घायल पुंज सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद अहियापुर गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण सहमे हुए हैं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दिखा आक्रोश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन से अपराधी आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं. मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

प्रशांत राय

Recent Posts

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

9 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

20 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

51 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

1 hour ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

1 hour ago